जयपुर

CM भजनलाल से मुलाकात के बावजूद नहीं माने रविंद्र सिंह भाटी! कल ले सकते है बड़ा फैसला

Rajasthan Loksabha Election 2024 : भाजपा से बागी विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से हलचल बना रखी है। 2 दिन बाद विधायक भाटी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपने पत्ते खोल सकते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2024, 9:26 AM IST
ravindra_singh_bhati.jpg

Barmer-Jaisalmer Loksabha Election : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा बढ़ने लगा है। भाजपा से बागी विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से हलचल बना रखी है। शुरुआत से ही विधायक भाटी ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पत्ते नहीं खोले थे, जबकि इस दौरान संभवतया दो बार सीएम भजनलाल शर्मा से उनकी मुलाकात हो चुकी है।


शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 26 मार्च को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि रविंद्र सिंह भाटी इस बैठक में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते है। भाटी पहले भी कह चुके हैं कि वे अपने क्षेत्र के लोगों से रायशुमारी कर फैसला लेंगे।

विधायक भाटी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करावें।'


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पहली बार लोकसभा चुनाव होने है। ऐसे में सीएम भजनलाल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने ड्रेमेज कंट्रोल की कमान संभालते हुए निर्दलीय विधायकों से मुलाकात की। जिसके बाद 4 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन भी दिया। लेकिन सीएम भजनलाल के विधायक भाटी से दो बार मुलाकात करने के बाद बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला है।



शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए विजय प्राप्त कर इतिहास रचा था। भाटी को 79495 वोट, निकटतम प्रतिनिधि फतेह खान को 75545 वोट, 84 साल के कांग्रेस प्रत्याशी अमीन खान को 55264, बीजेपी के स्वरूप सिंह खारा को 22820 और आरएलपी के जालम सिंह रावलोत को 7345 वोट मिले थे।

Updated on:
25 Mar 2024, 9:26 AM IST
Published on: