23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 24 अक्टूबर को राजस्थान के इन 4 संभाग में बारिश की संभावना

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 24 अक्टूबर को जयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Oct 2026, 10:39 PM IST

meteorological department prediction 24 oct rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया गया है।

Weather Update : राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगा है, तो कहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 24 अक्टूबर को जयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30-40 KMPH की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 25 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को भी कोटा को छोड़कर इन्हीं संभागों में अलर्ट रहा और कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज हवा चली। कई जगह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिख रहा है।

अलवर सहित कई जगह हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अलवर सहित कई जगह बारिश हुई। बीकानेर में 4.4 MM बारिश दर्ज की गई। इधर प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। खासतौर से रात में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का दर्ज

प्रदेश में 23 अक्टूबर को तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। डबोक का 14.9 दर्ज किया गया। सिरोही का 15.2, भीलवाड़ा का 15.8, चित्तौड़गढ़ का 16.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर का 16.8, फतेहपुर का 17.2 , डूंगरपुर का 17.3, वनस्थली का 17.6, करौली का 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रतापगढ़ और अजमेर का 18.4 रहा। कोटा का 18.6 रहा। अलवर का 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बाड़मेर रहा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 33.8 डिग्री और रात का पारा 21.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

जयपुर मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर को संभाग के उत्तरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 25 अक्टूबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग