23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर-अजमेर हाईवे स्थित सोलर कंपनी में लगी भीषण आग, 18 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू स्थित सोलर प्लांट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर समेत विभिन्न स्थानों से पहुंची 18 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 23 Oct 2026, 11:21 PM IST

jaipur fire

Jaipur: दूदू स्थित सोलर कंपनी में लगी भीषण आग (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। दूदू नगर पालिका क्षेत्र में जयपुर-अजमेर हाईवे स्थित ग्रुप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सोलर कंपनी के प्रोडक्शन प्लांट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आसमान में उठती आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जबकि धुएं के घने गुबार से आसपास का इलाका ढक गया। आग की लपटें बढ़ती देख प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रमिकों को बाहर निकाला।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कुल 18 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए 60 से अधिक फेरे लगाने पड़े। इसके बावजूद देर रात तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा।

शाम साढ़े पांच बजे लगी आग, तेजी से फैली लपटें

जानकारी के अनुसार, प्लांट में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लगी। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग लगते ही प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों को स्थिति की गंभीरता का अहसास हुआ। शोर मचाकर अन्य श्रमिकों को सतर्क किया गया और सभी को परिसर से बाहर निकाला गया। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और प्लांट का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही रोकी

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, एसडीएम गुलाब सिंह वर्मा, डिप्टी अनुपम मिश्रा और दूदू थानाधिकारी संजय प्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आग बुझाने के प्रयासों का जायजा लिया और दमकल संसाधनों की व्यवस्था करवाई। आग की चपेट में आए प्लांट में दमकलकर्मियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में बाधा नहीं आए। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग