जयपुर

गोतस्कर समझकर युवक के साथ करने लगे दरिंदगी, पिलर से बांधा फिर…

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 25, 2018
Mob Lynching

जयपुर/राजावास। राजधानी जयपुर में मॉब लिचिंग की घटना सामने आई है। वाकया जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके का है। जयपुर सीकर हाइवे स्थित नांगल पुरोहितान गांव में सडक़ पर घूम रही गायों के साथ पालतू गायों को पकड़ रहे एक युवक को गौ तस्कर समझकर लोगों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने युवक को लौहे के पिलर से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने जब युवक को पकडक़र पूछताछ की तो वो संतोषप्रद जबाब नहीं दे पाया। लोगों ने आरोपी युवक को बाजार में रस्सी की मदद से खंभे से बांध दिया। बाद में जो भी आया उसने युवक को पीट दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह पालतू गायों को भी पकड़ रहा था। पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दे पाया।

घटना की सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में आरोप गिरफ्तार किया है। लेकिन ये तस्वीरें ये बताने के लिए काफी है कि कानून को लोग किस तरह से हाथ में ले रहे हैं।

Published on:
25 Oct 2018 11:12 am
Also Read
View All