जयपुर

Monsoon Heavy Rain Alert : आईएमडी का अलर्ट, 72 घंटे होगी प्रचंड बारिश

Monsoon Heavy Rain Alert : देशभर में मानसून के रफ्तार पकड़ने का असर दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार को खूब बारिश हुई।
less than 1 minute read
Jul 09, 2023
Monsoon Heavy Rain Alert In Rajasthan Break Record In Next 72 Hour

monsoon Heavy Rain Alert : देशभर में मानसून के रफ्तार पकड़ने का असर दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार को खूब बारिश हुई। नई दिल्ली की सड़कें डूब गईं और कई राज्यों में यातायात प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली व इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित हुआ।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह से मूसलाधार बरसात होगी। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की पूरी संभावना है। दो-तीन दिन खूब बारिश के बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान सिरोही में 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भीलवाड़ा, टोंक और सवाई माधोपुर के कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

यह भी पढ़ें :12 घंटे में आठ जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अमरनाथ यात्रा मार्ग बंद
जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी रदद कर दी गई। इसके कारण तीन हजार से अधिक वाहन सड़क पर ही फंस गए है। इसमें राजस्थान के भी यात्री शामिल हैं। रविवार को श्रीनगर जाने वाले रास्ते पर रामवन के पंथियाल टनल के पास सड़क बह गई। इसके कारण पूरा रास्ता ही बंद हो गया है। भूस्खलन के कारण भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए कोई जत्था रवाना नहीं हुआ।

Published on:
09 Jul 2023 10:51 am
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग