जयपुर

Monsoon Rajasthan: खुशखबर: टिटहरी ने दिए तीन अंडे… अच्छी बारिश के मिले संकेत

Rajasthan Weather News: राजस्थान में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक इन जिलों में अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 9:24 AM IST
Feature image

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश डूंगरपुर के धम्बोला में 132 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर में 32 और पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में शाम को अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। रात तक रुक-रुक कर बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

तीन अंडे…अच्छी बारिश के संकेत

टिटहरी के बारे में मान्यता है कि उसके दिए अंडों की संख्या के आधार पर बारिश के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। बड़े-बुजुगों की यह बात सही है तो इस बार टिटहरी ने तीन अंडे दिए हैं, जो अच्छी बारिश का संकेत है। माना जाता है टिटहरी एक अंडा दे तो सूखा, दो अंडे दे तो ठीक ठाक बारिश होती है। अगर टिटहरी तीन अंडे दे तो ये अच्छी बारिश के संकेत होते है।

मानसून में 44 डिग्री तापमान

प्रदेश में मानसून आने के बाद भी दिन का तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान मंगलवार को गंगानगर में 44 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 41, बीकानेर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
4 Jul 2024, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप