जयपुर

मानसून हुआ कमजोर ,अधिकांश जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

कोटा, बूंदी, झालावाड़ में हो सकती है बरसात
2 min read
Aug 08, 2021
मानसून हुआ कमजोर ,अधिकांश जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
मानसून हुआ कमजोर ,अधिकांश जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

जयपुर, 8 अगस्त
प्रदेश में मानसून का जोर अब कम हो गया है आगामी दिनों में बरसात में और भी कमी आएगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर सरकुलेशन में परिवर्तित हो गया है। इस सिस्टम के असर से कोटा संभाग के कोटा शहर, बारां, झालावाड़ और बूंदी जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे ज्यादा 77 मिमी बारिश धौलपुर जिले के सरमथुरा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की तरफ खिसकने से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इसके चलते राज्य के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। 10 अगस्त से 17 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहने व पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की सम्भावना है। वहीं बरसात कम होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को राजधानी जयपुर का तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर का रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में भी 9 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 35 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.7 24.5
जयपुर 35.0 25.2
कोटा 33.5 25.8
डबोक 33.2 23.4
बाड़मेर 39.4 27.8
जैसलमेर 38.9 26.3
जोधपुर 38.1 29.3
बीकानेर 39.4 25.3
श्रीगंगानगर 40.4 29.7
भीलवाड़ा 34.0 24.4
वनस्थली 34.6 25.6
अलवर 32.4 27.0
पिलानी 35.2 24.9
सीकर 35.0 23.5
चित्तौडगढ़़ 34.0 23.4
फलौदी 40.0 27.6
धौलपुर 34.4 26.2
नागौर 36.7 24.9
टोंक 35.1 25.2
बूंदी 33.7 25.5

Published on:
08 Aug 2021 07:54 pm