जयपुर

मोगाप्पेयर से ऑटो चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aug 01, 2026
Rajasthan

चेन्नई. नोलाम्बूर इलाके में खड़ा एक ऑटो चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया। शिकायतकर्ता बालकृष्णन, निवासी इलंगो नगर, पाडी ने बताया कि उसने 10 जुलाई को अपना ऑटो मोगाप्पेयर लेक स्कीम की दूसरी मेन रोड पर खडा किया था, जो 12 जुलाई को गायब हो गया। उसकी शिकायत पर नोलाम्बूर पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
फरार आरोपी के पिता की तलाश जारी
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पहचान कर आरोपी तिरुवन्नामलै जिले के मेलापट्टूर गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया ऑटो बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर पिछले साल मई में भी शिकायतकर्ता का ऑटो और एक अन्य ऑटो चोरी किया था।
उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी में भेज दिया गया। अब पुलिस टीम आरोपी के पिता की तलाश में जुटी है, जो अभी फरार है।

Updated on:
01 Aug 2026 06:02 am
Published on:
01 Aug 2026 06:02 am