जयपुर

Free electricity from June 1 : एक से अधिक बिजली कनेक्शन तो ऐसे उठाएं फ्री बिजली का लाभ, जानिए तरीका

जयपुर।राज्य सरकार की मंजूरी मिलने से पहले बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग ने एक जून से 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की तैयारी कर ली है। वित्त विभाग से फ्री और सब्डिडाइज बिजली लो लेकर एसओपी जारी
2 min read
May 30, 2023
mehngai rahat camp
राज्य सरकार की मंजूरी मिलने से पहले बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग ने एक जून से 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की तैयारी कर ली है।

जयपुर।राज्य सरकार की मंजूरी मिलने से पहले बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग ने एक जून से 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की तैयारी कर ली है। वित्त विभाग से फ्री और सब्डिडाइज बिजली लो लेकर एसओपी जारी होने के बाद ही उपभोक्ताओं को वे फायदा मिल पाएगा। फ्री बिजली देने के लिए मॉनिटरिंग का खास प्लान बनाया गया प्रमुख शासन सचिव (ऊर्जा ) भास्कर ए सावंत ने बताया कि 100 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। किसी उपभोक्ता का मासिक बिल 100 यूनिट से अधिक आता है तो सरकार से तय स्लैब के अनुसार सब्सिडी के हिसाब से राहत मिलेगी, जिसमें 100 से 150 यूनिट तक उपयोग पर तीन रुपए प्रति यूनिट अनुदान और 151 से 300 यूनिट उपयोग पर दो रुपए प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा।

सख्त होगी मॉनिटरिग

दुरुपयोग रोकने के लिए होगी सख्त मॉनिटरिग ऊर्जा विभाग की तैयारियों में फ्री बिजली का दुरुपयोग रोकने के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं । जिसमें 90 से 100 यूनिट तक उपभोग वाले बिजली उपभोक्ताओं को सैंपल रीडिंग चैक की जाएगी। फील्ड अभियंताओं के स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतों को सुधारने के लिए यह देखा जाएगा कि 50 से 60 यूनिट उपभोग को 90 से 100 यूनिट दिखाकर तो रीडिंग नहीं
ली जा रही ।

एक से अधिक कनेक्शन पर मिलेगी फ्री बिजली

जिन घरों में एक से अधिक बिजली कनेक्शन हैं, वह जनाधार कार्ड में सदस्व संख्या के हिसाब से फ्री बिजली का फायदा मिलेगा। जनाधार में किसी परिवार में तीन सदस्य है तो तीन कनेक्शनों पर फायदा मिलेगा। इसके साथ ही बकाएदार और डिफॉल्डर उपभोक्ताओं की भी मॉनीटरिंग कर योजना का लाभ तय किया। जाएगा।

Published on:
30 May 2023 11:19 am
Also Read
View All
पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 में रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका, 15 से 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह

‘कलयुग के बच्चे’, जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए मां को मरवाने वाली बेटी पर भड़की इन्फ्लुएंसर, मनचली मिशा बोलीं- युग का अंत हो जाना चाहिए

राजस्थान में अब जमीन के बदले नहीं मिलेगा ‘नकद मुआवजा’, जानें क्या है भजनलाल सरकार की नई प्लानिंग? 

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ‘आरक्षण’ होगा तय, OBC आयोग का सर्वे आज से शुरू, घर-घर जुटाए जा रहे ‘डिजिटल डेटा’

Rajasthan Police : राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में बदले कई अधिकारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट