जयपुर

Video: सास-बहू की अनूठी लड़ाई! मुझे मेरी क्रूर बहू से बचाएं लिखकर सास बैठी धरने पर, बहू भी कई दिनों से है धरने पर

सास-बहू के इस अनूठे धरने को देखने के लिए तमाशबीन लोगों की भीड़ लग गई...
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 5:03 PM IST
domestic violence

जयपुर। बहू के विरोध में अब सास भी धरने पर हरमाड़ा थाना इलाके के गणेश नगर में एक विवाहिता का ससुराल के दरवाजे पर दिया जा रहा धरना रविवार को रोचक हो गया जब उसकी सास भी उसके विरोध में वहीं पर धरने पर बैठ गई। सास ने भी एक बैनर लगवाया है, जिस पर लिखा है- पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों से अपील है कि 'मुझे मेरी क्रूर बहू से बचाएं'। इससे पूर्व 4 दिसंबर से सुमन देवी सैनी ससुराल पक्ष से परेशान होकर धरने पर बैठी हुई है। उसने बैनर पर लिखा है, 'सुर जी आपकी बहू बाहर खड़ी है अंदर आने दो'। रविवार को सास-बहू के इस अनूठे धरने को देखने के लिए तमाशबीन लोगों की भीड़ लग गई तो समझाइश करने के लिए हरमाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन ना सास मानती है और ना बहू।

विवाहिता सुमन देवी भी 6 दिनों से धरने पर बैठी है। उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ हरमाड़ा थाने में मामला दर्ज भी करवाया। पीडि़ता का कहना है कि वह 15 महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। सुमन का आरोप है कि उसका पति राजेंद्र व सास, ससुर तथा जेठ उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताडि़त करते थे और मारपीट भी करते थे।

ससुराल वाले करते हैं परेशान
मामला जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में गणेश नगर कॉलोनी का है। पीडि़ता बहू का आरोप है कि उसे ससुराल वाले परेशान करते हैं और शिकायत के बावजूद भी कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है।

पहले भी हरमाड़ा थाने में दर्ज करा चुकी थी रिपोर्ट
गौरतलब है कि पहले भी हरमाड़ा थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर हरमाड़ा थाने की ओर से कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। विश्वकर्मा थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता का आपसी पारिवारिक मामला है, जो कि कोर्ट में चल रहा है। पूर्व में दर्ज रिपोर्ट पर जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

7 मई 2009 को हुई थी शादी
पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 7 मई 2009 को हुई थी, शादी के बाद से ही पति उससे मारपीट करता रहा है। उसने बताया कि मैं पिछले महीने 7 नवम्बर को भी न्याय मागने के लिए धरने पर बैठी थी, उस समय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ससुराल वालो ने एक दो दिन मे घर ले जाने की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई नहीं आया।

Updated on:
11 Dec 2017, 5:03 PM IST
Published on: