जयपुर

बाइक भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल रेफर

Jul 26, 2026
Rajasthan

देवली. सावर थाना क्षेत्र के घटियाली गांव में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए देवली के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में सावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावर थाने के हेड कांस्टेबल किसनलाल जाट ने बताया कि दुर्घटना में सावर निवासी कानाराम उर्फ कन्हैया (32) पुत्र गणपत सिंह की मौत हो गई। घायलों में जसवंतपुरा निवासी दीपक उर्फ दीपु (19) पुत्र परमेश्वर, घटियाली निवासी रामराज माली पुत्र हरिराम तथा नाड़ी निवासी दिनेश मीणा पुत्र रामकिशन उर्फ फोरू शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवाने के बाद शनिवार सुबह उसके भाई छोटूसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
26 Jul 2026 06:02 am
Published on:
26 Jul 2026 06:02 am