राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज बारीक हरी मिर्ची के दामों में उछाल दिखा। वहीं नींबू पहले से ही महंगा बिक रहा है। देसी व हाइब्रिड टमाटर के दाम आज लगभग यथावत रहे।
- मुहाना मंडी में आज टमाटर के दाम यथावत रहे
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज बारीक हरी मिर्ची के दामों में उछाल दिखा। वहीं नींबू पहले से ही महंगा बिक रहा है। देसी व हाइब्रिड टमाटर के दाम आज लगभग यथावत रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम सामान्य रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज और लहसुन के दाम यथावत रहे। आज आलू 5 से 8 रुपए तो प्याज के दाम आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 15 से 16 रुपए
टमाटर देसी 10 से 16 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 38 रुपए
बारीक मिर्च 80 से 85 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 36 से 40 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 30 रुपए
नींबू 100 से 110 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 40 से 63 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 50 से 70 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 15 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 15 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
------------------------------
आलू-प्याज हो रहे सस्ते
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
-शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर