राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और कैरी महंगे बिके। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 110 से 115 रुपए के बीच बोले गए। वहीं कैरी के दाम भी आज थोक में 40 से 48 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा भिंडी के दाम आज भी महंगे रहे। आज भिंडी के दाम भी 35 से 50 रुपए के बीच रहे।
- मुहाना मंडी में आज भी लहसुन बिका महंगा
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और कैरी महंगे बिके। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 110 से 115 रुपए के बीच बोले गए। वहीं कैरी के दाम भी आज थोक में 40 से 48 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा भिंडी के दाम आज भी महंगे रहे। आज भिंडी के दाम भी 35 से 50 रुपए के बीच रहे। वहीं आज बारीक हरी मिर्ची के दामों में और गिरावट आई। आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 25 से 28 रुपए के बीच रहे। वहीं मोटी हरी मिर्ची के दाम आज 10 से 18 रुपए के बीच रहे। वहीं टमाटर भी इन दिनों सस्ता बिक रहा है। आज मंडी में हाइब्रिड टमाटर थोक में 12 से 14 रुपए के बीच तो देसी टमाटर के दाम आज 6 से 10 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों फूल गोभी, पत्ता गोभी, मटर, करेला शिमला मिर्च, ग्वार फली, बैंगन, कद्दू, खीरा, गाजर और टिंडा के दाम आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के दाम नीचे रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 4 से 8 रुपए के बीच तो प्याज के दाम 7 से 16 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में लहसुन महंगा बिका। आज लहसुन के दाम 25 से 110 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए
टमाटर देसी 6 से 10 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 10 से 18 रुपए
बारीक मिर्च 25 से 28 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 28 से 32 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 28 रुपए
नींबू 110 से 115 रुपए
लोकी 6 से 10 रुपए
भिंडी 35 से 50 रुपए
अदरक 52 से 54 रुपए
ग्वार फली 35 से 55 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 7 से 10 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 5 से 10 रुपए
टिंडा 15 से 22 रुपए
गाजर 12 से 13 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
कैरी 40 से 48 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------------------------
आलू-प्याज हो रहे सस्ते
आलू 4 से 8 रुपए
प्याज 7 से 16 रुपए
लहसुन 25 से 110 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर