जयपुर

Muhana Mandi : गवार फली- ​शिमला मिर्च के दाम और चढ़े तो प्याज के दामों में गिरावट

राजधानी जयपुर में बारिश का सीजन शुरू होते ही स​ब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है। आज प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना में गवार फली और ​शिमला मिर्च के दामों इजाफा देखने को मिला। इसके अलावा टमाटर, बारीक मिर्ची और टिंडा के दाम भी चढ़ते हुए नजर आए।

less than 1 minute read
Jul 07, 2025

- मुहाना मंडी में आज टमाटर, बारीक मिर्च और टिंडा के भाव चढ़े

जयपुर। राजधानी जयपुर में बारिश का सीजन शुरू होते ही स​ब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है। आज प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना में गवार फली और ​शिमला मिर्च के दामों इजाफा देखने को मिला। इसके अलावा टमाटर, बारीक मिर्ची और टिंडा के दाम भी चढ़ते हुए नजर आए। वहीं मुहाना मंडी ​िस्थत आलू-प्याज मंडी में आज आलू के दाम ​िस्थर रहे तो प्याज के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। वहीं लहसुन के दाम आज ​िस्थर रहे। मंडी में आज भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 34 से 35 रुपए

मिर्ची 20 से 30 रुपए

बारीक मिर्च 50 से 55 रुपए

फूल गोभी 30 से 40 रुपए

पत्ता गोभी 20 से 22 रुपए

करेला 25 से 35 रुपए

शिमला मिर्च 70 से 75 रुपए

नींबू 23 से 25 रुपए

लोकी 18 से 22 रुपए

भिंडी 20 से 30 रुपए

अदरक 33 से 35 रुपए

गवार फली 75 से 80 रुपए

बैंगन 20 से 25 रुपए

कद्दू 5 से 8 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 16 से 38 रुपए

तुरई 25 से 30 रुपए

अरबी 14 से 16 रुपए

टिंडा 60 से 75 रुपए

कैरी 18 से 40 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट

------------------------------------------------------

प्याज के दामों में और गिरावट

आलू 9 से 13 रुपए

प्याज लोकल 8 से 13 रुपए

प्याज एमपी 10 से 14 रुपए

प्याज नासिक 16 से 20 रुपए

लहसुन 30 से 80 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
07 Jul 2025 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर