जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में हरी मिर्ची और टमाटर हो रहे सस्ते, हरी मटर, टिंडा, नींबू व ​भिंडी अभी महंगी

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर व हरी मिर्ची के दाम सस्ते रहे। इनके अलावा आज हरी मटर, टिंडा, नींबू व ​भिंडी आज भी महंगे बिके। आज थोक मंडी में टमाटर देसी 6 से 8 रुपए तो हाइब्रिड टमाटर 10 से 12 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। वहीं हरी मिर्ची आज 10 से 15 रुपए प्रति किलो तो बारीक हरी मिर्ची आज 20 से 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

2 min read
Apr 10, 2026

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू के दाम में हल्का इजाफा

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर व हरी मिर्ची के दाम सस्ते रहे। इनके अलावा आज हरी मटर, टिंडा, नींबू व ​भिंडी आज भी महंगे बिके। आज थोक मंडी में टमाटर देसी 6 से 8 रुपए तो हाइब्रिड टमाटर 10 से 12 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। वहीं हरी मिर्ची आज 10 से 15 रुपए प्रति किलो तो बारीक हरी मिर्ची आज 20 से 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी। वहीं आज थोक मंडी हरी मटर महंगी बिकी। आज मटर के दाम 55 से 60 रुपए के बीच रहे। मटर के अलावा टिंडा भी महंगा बिका। आज टिंडे के दाम 30 से 60 रुपए के बीच रहे। नींबू के दामों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 120 से 130 रुपए के बीच रहे। इसलिए नींबू आज भी महंगा ही रहा। वहीं लोकल ​भिंडी की आवक धीरे-धीरे शुरू हो रही है, लेकिन थोक मंडी में आज भी ​भिंडी के दाम ऊपर रहे। आज ​भिंडी के दाम 30 से 50 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भाव लगभग सामान्य रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 9 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। आज लहसुन के दाम यथावत रहे। आज लहसुन के दाम थोक मंडी में 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 10 से 12 रुपए

टमाटर देसी 6 से 8 रुपए

मटर 55 से 60 रुपए

मिर्ची 10 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 20 से 25 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 22 से 25 रुपए

शिमला मिर्च 12 से 16 रुपए

नींबू 120 से 130 रुपए

लोकी 5 से 8 रुपए

भिंडी 30 से 50 रुपए

अदरक 50 से 52 रुपए

ग्वार फली 30 से 50 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपएy

कद्दू 3 से 4 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 7 से 12 रुपए

टिंडा 30 से 60 रुपए

कैरी 28 से 33 रुपए

तुरई 15 से 25 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------------

आलू-प्याज के दाम स्थित

आलू 5 से 9 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
10 Apr 2026 11:47 am
Also Read
View All