जयपुर

Muhana Mandi : जयपुर की थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज और टमाटर के दाम ​और गिरे

प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज और लहसुन के दामों में और गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में आलू के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 9 से 14 रुपए के बीच बोले गए। वहीं लहसुन के दामों में आज गिरावट रही। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम भी 20 से 60 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Sep 19, 2025

- मंडी में स​ब्जियां हो रहीं सस्ती

जयपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज और लहसुन के दामों में और गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में आलू के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 9 से 14 रुपए के बीच बोले गए। वहीं लहसुन के दामों में आज गिरावट रही। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम भी 20 से 60 रुपए के बीच रहे। वहीं सब्जी मंडी की बात करें तो आज मंडी में फूल गोभी में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में फूल गोभी के दाम 16 से 30 रुपए के बीच रहे। हरी मिर्ची के दामों में गिरावट का दौर रहा। आज मंडी में हरी मिर्ची 17 से 22 रुपए के बीच बिकी तो बारीक मिर्च भी सस्ती बिकी। इसके अलावा टमाटर, करेला, नींबू, लॉकी, ​भिंडी, बैंगन, कद्दू, तुरई और अरबी के दामों में​ भी गिरावट रही। आज केवल ​शिमल मिर्च थोक मंडी में महंगी बिकी। आज ​शिमला मिर्च के दाम 55 से 60 रुपए के बीच रहे। आज मुहाना मंडी में स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 14 से 27 रुपए

मिर्ची 17 से 22 रुपए

बारीक मिर्च 18 से 20 रुपए

फूल गोभी 16 से 30 रुपए

पत्ता गोभी 18 से 22 रुपए

करेला 15 से 30 रुपए

शिमला मिर्च 55 से 60 रुपए

नींबू 25 से 33 रुपए

लोकी 16 से 22 रुपए

भिंडी 14 से 20 रुपए

अदरक 32 से 75 रुपए

ग्वार फली 35 से 40 रुपए

बैंगन 12 से 25 रुपए

कद्दू 10 से 13 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 25 से 45 रुपए

तुरई 20 से 25 रुपए

अरबी 15 से 16 रुपए

टिंडा 40 से 50 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-----------------------------------------

प्याज-लहसुन हो रहे सस्ते

आलू 7 से 13 रुपए

प्याज लोकल 7 से 10 रुपए

प्याज एमपी 8 से 11 रुपए

प्याज नासिक 12 से 14 रुपए

लहसुन 20 से 60 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
19 Sept 2025 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर