जयपुर

जयपुर वार्ड परिसीमन: जोन स्तर पर फिल्ड वर्क हुआ पूरा, जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कितने होंगे वार्ड

नगर निगम जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर ( Jaipur Nagar Nigam Greater ) जयपुर के लिए वार्ड परिसीमन कार्य ( nagar nigam jaipur ward delimitation ) में जोन स्तर पर विधानसभावार फिल्ड वर्क का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया है। ( jaipur nagar nigam )
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2019, 10:46 PM IST
Feature image

जयपुर
नगर निगम जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर ( Jaipur nagar nigam Greater ) जयपुर के लिए वार्ड परिसीमन कार्य ( Nagar nigam jaipurward delimitation ) में जोन स्तर पर विधानसभावार फिल्ड वर्क का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में प्रशासक विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रभारियों द्वारा दोनों निगमों के लिए प्रस्तावित वार्डों का विवरण, नक्शे एवं जनसंख्या की सूचना तैयार करके मुख्यालय को भिजवा दी गई है। जिसकी प्राथमिक जांच भी मुख्यालय स्तर पर कर ली गई है। उन्होने बताया कि विधानसभा प्रभारी प्रस्तावों को पूर्णतः तैयार करके बुधवार को मुख्यालय भिजवाएंगे।

विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 42 वार्ड ( jaipur nagar nigam )

सिंह ने बताया कि गुरूवार को निगम मुख्यालय में दोनों निगमों के वार्ड परिसिमन के लिए प्राप्त प्रस्तावों को एक्जाई करके प्रस्ताव एवं नक्शे तैयार किये जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर मेे स्थित विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 42, झोटवाडा में 27, सांगानेर में 39, बगरू मेें 21 तथा मालवीय नगर मेे 26 वार्ड बनाये गये है। इस प्रकार कुल 150 वार्ड नगर निगम जयपुर ग्रेटर में बनाये गए हैं।

आदर्श नगर में 25 वार्ड


इसी प्रकार नगर निगम जयपुर हैरिटेज ( Jaipur Heritage Nigam ) में स्थित विधानसभा क्षेत्र सिविल लाईन में 24, आदर्श नगर में 25, किशनपोल में 21, हवामहल में 26 तथा आमेर में 4 वार्ड बनाये गये हैं। इस प्रकार कुल 100 वार्ड नगर निगम जयपुर हैरिटेज में बनाये गए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
3 Dec 2019, 10:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान