जयपुर

भरतपुर की बिटिया बनेगी पूर्व केन्द्रीय मंत्री के बेटे की बहू, जयपुर में आज नेता और अभिनेताओं का लगेगा जमावड़ा

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

less than 1 minute read
Apr 29, 2025
नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे आज जयपुर के जय पैलेस में लेंगे सात फेरे

राजधानी जयपुर में बॉलीवुड और राजनीतिक सितारों के बीच जयपुर एक खास शादी समारोह का साक्षी बनेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज सिविल लाइनंस स्थित जय महल पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि विवाह के पूर्व 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं थी।

कौन है तोमर के बेटे की पत्नी?

प्रबल सिंह तोमर भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है। भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज संपन्न होगा।

नेता और अभिनेता करेंगे शिरकत

इस राजसी शादी में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Updated on:
29 Apr 2025 10:41 am
Published on:
29 Apr 2025 10:39 am
Also Read
View All
राजस्थान बजट में बड़ा ऐलान: इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने और चौकियां

Rajasthan Budget 2026 : बालोतरा-भरतपुर में खुलेंगे नए कॉलेज, सीकर-जयपुर के छात्रों को भी राजस्थान बजट में मिला बड़ा तोहफा

Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

अगली खबर