जयपुर

नरेश गोयल ने धन का गबन कर विदेश भेजा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने कर से बचने की कई योजनाएं तैयार कीं तथा भारी मात्रा में धन का गबन कर उसे विदेश भेजा। ईडी ने गोयल, उनकी कंपनियों तथा साझेदार एजेंसियों के दिल्ली और मुंबई स्थित दर्जनों परिसरों की तलाशी ली। ईडी ने विदेशी विनिमय कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन के आरोप के आधार पर ये तलाशियां लीं।
less than 1 minute read
Aug 25, 2019
नरेश गोयल ने धन का गबन कर विदेश भेजा
नरेश गोयल ने धन का गबन कर विदेश भेजा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने कर से बचने की कई योजनाएं तैयार कीं तथा भारी मात्रा में धन का गबन कर उसे विदेश भेजा। ईडी ने गोयल, उनकी कंपनियों तथा साझेदार एजेंसियों के दिल्ली और मुंबई स्थित दर्जनों परिसरों की तलाशी ली। ईडी ने विदेशी विनिमय कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन के आरोप के आधार पर ये तलाशियां लीं। ईडी ने एक बयान में कहा कि तलाशी में कई संदिग्ध दस्तावेज तथा डिजिटल सबूत जब्त किए गए। ईडी ने कहा कि प्राथमिक जांच से इस बात के संकेत मिलते हैं कि अपनी घरेलू और विदेशी कंपनियों के जरिए गोयल ने कर से बच निकलने के लिए कई योजनाएं तैयार की थीं। उनके जरिए संदेहास्पद लेन-देन के जरिए भारी मात्रा में धन विदेश भेजा गया।
एजेंसी ने कहा कि गोयल कई विदेशी कंपनियों को परोक्ष तौर पर नियंत्रित करते हैं, जिनमें से कुछ कर चोरी की पनाहगाह समझे जाने वाले विदेशी स्थानों पर पंजीकृत हैं। ईडी ने कहा कि इनमें से कुछ कंपनियों को विमानन पट्टा अनुबंध, विमान रख-रखाव अनुबंध तथा कुछ अन्य मदों के नाम पर संदेहास्पद तरीके से और बढ़ा-चढ़ाकर भुगतान किए गए। यह पाया गया कि समूह की ही दुबई स्थित एक कंपनी को कमीशन के रूप में बढ़ा-चढ़ाकर भारी मात्रा में भुगतान किया गया। वह कंपनी जेट एयरवेज की विशेष विदेशी बिक्री एजेंट का काम करती थी।

Published on:
25 Aug 2019 04:07 pm
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया