
लोगो .........हरियालो राजस्थान अभियान
गुढ़ाचंद्रजी. राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पाल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंगलवार को विभिन्न किस्मों के 51 पौधे रोपित किए गए। साथ ही विद्यालय स्टाफ व छात्रों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद मीना ने कहा कि पेड़ पौधों में भगवान बसते हैं। धरा पर पेड़ पौधे ईश्वर का असली रूप है। इनको सहजने व संवारने की हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। प्रधानाचार्य में राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रशंसा भी की। इसके बाद उन्होंने अशोक का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप प्राचार्य राजीव त्रिवेदी ने कहा कि प्रकृति से ही पृथ्वी पर मानव का जीवन संभव है। इसलिए हमें प्रकृति की सुरक्षा करनी चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। साथ ही पेड़ पौधों को हमें काटना नहीं चाहिए। इसके बाद शिक्षक सुमेर सिंह बैरवा, विश्राम बैरवा, रमेश बैरवा, कमल राम कोली, रामकेश माली, इंदर सिंह गुर्जर, कैलाश चंद बैरवा आदि ने विद्यालय परिसर क्षेत्र में गुलमोहर, गुलाब, अशोक, कदम, आदि के करीब 51 पौधे लगाए। साथ ही पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली।
फोटो
गुढ़ाचंद्रजी। पाल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम उपस्थित शिक्षक।