NCRB 2023 Report : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2023 के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बच्चों के खिलाफ अपराध में राजस्थान चौथे स्थान पर है। पहले का नाम चौंकाएगा।
NCRB 2023 Report : देश में बच्चों के खिलाफ अपराध में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान चौथे स्थान पर है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2023 के जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है।
एनसीआरबी के आंकड़ों को देखे तो राजस्थान में साल दर साल मासूमों के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में बच्चों के खिलाफ अपराध के वर्ष 2022 में 9370 और वर्ष 2023 में 10577 प्रकरण दर्ज हुए। यानि 2022 की तुलना में 2023 में 1207 केस अधिक दर्ज हुए।
एनसीआरबी ने वर्ष 2024 के आपराधिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक बच्चों के खिलाफ अपराध में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। यहां पर वर्ष 2023 में 22393 प्रकरण दर्ज हुए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे महाराष्ट्र में 22390 व तीसरे नंबर पर रहे उत्तर प्रदेश में 18852 प्रकरण दर्ज हुए।
वर्ष 2023 में बच्चों की हत्या के मामले में राजस्थान का आठवां नंबर है। राजस्थान में 41 बच्चों की हत्या के प्रकरण दर्ज हुए। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बच्चों की हत्या के मामले दर्ज हुए।
उत्तर प्रदेश 206
बिहार 108
कर्नाटक 102
मध्यप्रदेश 100
महाराष्ट्र 98
गुजरात 55
तमिलनाडु 55।