जयपुर

NCRB 2023 Report : राजस्थान में बुजुर्गों संग अपराध बढ़ा, वर्ष 2023 में 12 की हुई हत्या, देश में नम्बर वन है ये प्रदेश

NCRB 2023 Report : एनसीआरबी के जारी आंकड़ों में राजस्थान में 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों से होने वाले अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया। जानकर चौंक जाएंगे कि राजस्थान में वर्ष 2023 में 12 बुजुर्गों की हत्या की गई।
less than 1 minute read
NCRB 2023 Report Rajasthan Crimes against elderly incrise 12 murders in 2023 This state is number one in country
फाइल फोटो पत्रिका

NCRB 2023 Report : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड Žब्यूरो (एनसीआरबी) के जारी आंकड़ों में राजस्थान में वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों से होने वाले अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया। देश की बात करें तो बुजुर्गों के साथ सर्वाधिक अपराध मध्यप्रदेश में हुआ। राजस्थान की बात करें तो वर्ष 2022 में 278 बुजुर्गों के खिलाफ अपराध हुआ। वहीं वर्ष 2023 में यह बढ़कर 553 हो गई। लगभग 98 प्रतिशत अपराध बढ़ गया। राजस्थान में वर्ष 2023 में 12 बुजुर्गों की हत्या की गई। वहीं 114 बुजुर्गों के साथ ठगी हुई और 58 बुजुर्ग धोखाधड़ी के शिकार हुए।

NCRB 2023 Report

वर्ष 2023 में आंकड़ा बढ़कर पहुंच 185

देश के बड़े शहरों के आंकड़ों पर गौर करें तो जयपुर में भी वर्ष 2023 में बुजुर्गों के साथ हुई अपराध की घटनाएं काफी बढ़ गई। जयपुर में वर्ष 2022 में 83 बुजुर्ग अपराध का शिकार बने। वहीं वर्ष 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 185 पहुंच गया। बुजुर्गों के साथ हुए अपराध में वर्ष 2023 में देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 1361 केस दर्ज हुए।

बुजुर्गों के साथ हुए अपराध : वर्ष 2023 में देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 1361 केस दर्ज हुए।

Updated on:
04 Oct 2025 12:51 pm
Published on:
04 Oct 2025 10:57 am