
फिर शहर में ई ठगी का जाल, जयपुर पिंकसिटी के लोगों को एक बार फिर से ठगों ने अपना शिकार बनाया है। नोटबंदी के बाद से मोबाइल वॉलेट, ई बैकिंग और डेबिट कार्ड का उपयोग कर रहे आधा दर्जन शहरवासियों को ठगों ने अपने जाल में फंसा कर उनके बैंक अकाउंट से लाखों रूपए की चपत लगा दी है।
शहर के अलग अलग थाना इलाकों में आधा दर्जन लोगों को ठगों ने ई ठगी के जाल में फंसाया है जिसमें फोन पर बैंक खाते की जानकारी लेकर, हैकिंग के माध्यम से लोगों के खातों से लाखों रूपए निकाले गए है। पहला केस विद्याधर नगर थाना इलाके के नकुल कुमावत के खाते से किसी ने 15000 रूपए निकाल लिए।
नकुल के पास किसी का बैंककर्मी बनकर फोन आया था जिसमें उनसे खाते की डिटेल लेकर किसी ने यह ठगी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस 2 एेसा ही एक मामला गलता गेट थाना इलाके में भी निकल कर आया है।