जयपुर

राज्य में एम-3 वर्जन की मशीन से होंगे विधानसभा चुनाव, छेड़छाड़ की तो जाएगी फैक्ट्री मोड़ में

राजस्थान में एम-3 वर्जन की मशीन से होंगे विधानसभा चुनाव, छेड़छाड़ की तो जाएगी फैक्ट्री मोड़ में, जिलों में कड़े पुलिस पहरे में पहुंची मशीन
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2018, 7:19 AM IST
Feature image

जयपुर। राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव एम-3 वर्जन की आधुनिक मशीनों से होंगे। अभी इस वर्जन की आधुनिक मशीन सिर्फ कनार्टक चुनाव में बैंगलोर के लिए 5 हजार उपयोग में ली जा रही है। जबकि राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग एम-3 वर्जन की मशीनों को भेज रहा है। प्रदेश के 33 में से अब तक 23 जिलों में मशीन बैंगलुरू से कड़े पुलिस पहरे में पहुंच चुकी हैं। 10 जिलों में 17 मई तक पहुंचेंगे।

इन मशीनों की खास बात
यह है कि छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो फैक्ट्री मोड़ में जाकर शून्य हो जाएंगी। ऐसे में फिर काम नहीं करेंगी। इन मशीनों की और भी कई विशेषता हैं। राजस्थान में पिछला चुनाव एम-1 वर्जन की मशीनों से ही हुआ था।

इन मशीनों में नई तकनीक की इन मशीनों की खास बात यह है कि दूसरे वर्जन के साथ अटैच नहीं की जा सकती है। जिस वर्जन की ईवीएम होगी, उसी वर्जन की कन्ट्रोल यूनिट बैलट यूनिट और वीवीपेट से जुड़ेगी। बैंगलुरू से राजस्थान पहुंच रही मशीनों की ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर के जरिए हो रही है। हर मशीन का रिकॉर्ड भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग के पास रहेगा। जल्द इन मशीनों की जिलों में जांच का काम शुरू होगा।

ईवीएम को आधुनिक बनाने को लेकर यूं बदलते वर्जन...
एम-1 वर्जन, वर्ष 2000 से 2005 तक
एम-2 वर्जन, वर्ष 2006 से 2013 तक
एम-3 वर्जन, वर्ष 2014 से अब तक


यूं आएंगी मशीन
बैलट यूनिट - 66 हजार
कन्ट्रोल यूनिट - 55 हजार 500
वीवीपेट - 66 हजार

Published on: