जयपुर

Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान में अब नए उद्योगों को मिलेगी बड़ी छूट, कैबिनेट मीटिंग में हुआ अहम फैसला

Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान कैबिनेट बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तीन नई पॉलिसी लाने सहित कई निर्णय किए गए।

2 min read
Feb 05, 2025

New Industries In Rajasthan: जयपुर। राजस्थान कैबिनेट बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तीन नई पॉलिसी लाने सहित कई निर्णय किए गए। इसमें टेक्सटाइल एंड अपैरल, लॉजिस्टिक और डेटा सेंटर पॉलिसी शामिल है। लॉजिस्टिक सेक्टर की उद्योग का दर्जा दिया गया।

स्थापित होने वाले उद्योगों को भू रूपांतरण, इलेक्ट्रिसिटी व स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। साथ ही अन्य शुल्क में 50 प्रतिशत तक का पुनर्भरण भी किया जाएगा।

1- टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी

दस वर्ष तक अधिकतम 80 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष तक का एसेट क्रिएशन इंसेंटिव। ग्रीन सॉल्यूशन इंसेंटिव के रूप में पर्यावरण प्रोजेक्ट्स पर खर्च की गई राशि का 50 प्रतिशत पुनर्भरण होगा। राज्य से निर्यात किए जाने वाले उत्पादों से संबंधित इकाइयों को फेट चार्जेज पर होने वाले खर्च का 25 प्रतिशत पुनर्भरण।

2- लॉजिस्टिक पॉलिसी

-वेयरहाउस, साइलो, कोल्ड स्टोरेज, इनलैंड कन्टेनर डिपो, कंटेनर फेट स्टेशन, एयर फेट स्टेशन, कार्गो टर्मिनल, ट्रकर पार्क के लिए कैपिटल सब्सिडी, ईएफसीआई का 25 प्रतिशत छूट। निजी मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और एकीकृत लॉजिस्टिक्स पार्क डवलपर को ब्याज सब्सिडी 7 प्रतिशत, स्टाम्प ड्यूटी, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, भू-रूपांतरण, मंडी फीस के तहत विभिन्न छूट होगी।

3- डेटा सेंटर पॉलिसी

निजी कंपनियां डेटा सेंटर स्थापित कर सकेंगी। 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने वाले पहले 3 डेटा सेंटर को स्टम्प डयूटी, भू-रूपांतरण शुल्क व इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में शत-प्रतिशत छूट। दस वर्ष तक 10 से 20 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष तक का एसेट क्रिएशन इंसेंटिव, सनराइज इंसेंटिव, ब्याज अनुदान, बैंकिंग, ट्रांसमिशन व व्हीलिंग शुल्क में छूट मिलेगी।

रीको को मिलेगा जमीन का अधिकार

दि राजस्थान लैंड रेवेन्यू (अमेंडमेंट वैलिडेशन) बिल-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। एक्ट बनने के बाद रीको ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी भू-उपयोग परिवर्तन, उप-विभाजन, लीज डीड, लीज होल्ड अधिकारों का हस्तांतरण सहित अन्य कार्य कर सकेगा। रीको को अलग से नियम अधिसूचित करने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

Updated on:
05 Feb 2025 09:25 am
Published on:
05 Feb 2025 09:12 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर