जयपुर

घर-घर से फंड एकत्र कर रोजाना 400 परिवारों तक पहुंचा रहे ‘निवाला’

बिहाइंड द सीन: लॉक डाउन के पहले दिन से जारी है पहल
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 5:57 PM IST
Investigation into corona lab
Investigation into corona lab

जयपुर. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन की स्थिति में किसी परिवार को भूखे नहीं सोना पड़े इसके लिए शहर में जहां प्रशासन के साथ साथ कई संस्थाएं जुटी है। वहीं डीसीएम के टैगोर नगर स्थित जे ब्लॉक कॉलोनी के 80 घरों के बाशिंदे भी एकजुटता से 350 से 400 परिवारों के भोजन का जिम्मा संभाले हुए है। स्थानीय अनुज पालीवाल ने बताया कि जब लॉक डाउन की घोषणा हुई। उस दौरान आसपास एरिया में रह रहे जरूरतमंद लोगों की भोजन के इंतजाम का निर्णय लिया। इसकी शुरूआत में अनिल मिड्ढा, महेश माचीवाल, सुबोध पालीवाल, एस डी अग्रवाल जुडे। इसके बाद कॉलोनी से अन्य लोगों से भी जुडा हुआ। 80 घरों के बाशिंदों की मदद से 50 दिन से रोजाना 350 से 400 परिवारों के लिए फूड पैकेट भिजवाए जा रहे है। स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि पार्क में रसोई बना रखी है। चित्रकूट और करणी विहार पुलिस थाने के सहयोग से लोगों को खाना बंटवाया जाता है। इसमें अब तक पांच लाख रूपए से अधिक खर्च हो गए। जब तक लॉक डाउन जारी रहेगा तब तक जरूरतमंदों को निवाला पहुंचाने की प्रक्रिया जारी रखेंगे।

Published on: