सरकारी स्कूलों में अब हर शनिवार पढ़ाई नहीं, कुछ हटकर गतिविधि आयोजित होंगे। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चचे रेडियो जॉकी बनेंगे तो वैज्ञानिक बनकर अविष्कार भी करेंगे।
जयपुर/पत्रिका. सरकारी स्कूलों में अब हर शनिवार पढ़ाई नहीं, कुछ हटकर गतिविधि आयोजित होंगे। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चचे रेडियो जॉकी बनेंगे तो वैज्ञानिक बनकर अविष्कार भी करेंगे। इसकी रूपरेखा शिक्षा विभाग ने बना ली है। विभाग ने जुलाई महीने की कार्ययोजना तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी है। इसके तहत अलग-अलग कक्षाओं की अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कक्षाओं के समूह बनाए जाएंगे। इनके नाम भी दिए गए हैं।
यह होंगी गतिविधि
राजस्थान को पहचानो : इसमें छात्र पशु-पक्षियों की विशेषताओं, व्यवसाय, जिलों की भौगोलिक िस्थति, राजस्थान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों, गांव के संसाधनों और नक्शे की जानकारी लेंगे
भाषा कौशल विकास हिंदी : इसमें छात्र सोचने, बोलने के कौशल का विकास करेंगे। इसके अलावा शब्द भंडार और भाषा का विकास, सुनने, समझने और प्रस्तुत करने, लेखन वाचन में मदद मिलेगी।
खेेलेगा राजस्थान तो बढ़ेेगा राजस्थान : इसमें बच्चे लंगड़ी टांक, कुर्सी दौड़, सांकल डंडा, लंबी कूद आदि खेल खेलेंगे। इससे बच्चों का शारीरिक क्षमता का विकास, एकाग्रता बढ़ेगी। बच्चों में प्रतियोगी भावना का विकास होगा।
मैं वैज्ञानिक बनूंगा : इसके तहत हमारी इंद्रिया, गरम, ठंडेा पानी के साथ प्रयोग, बारिश मापने का यंत्र, गुब्बारा गाड़ी बनाना, कम्पोट खाद बनाने जैसी गतिविधियां होंगी।
बालसभा अपनो के साथ : इसके तहत बच्चे सफाई की बात अपनों के साथ, मेरी प्रतिभा तुम भी देखो, सामुदायिक बालसभा, गीत व कहानी प्रतियोगिता, विचार-विमर्श आदि गतिविधियां होंगी।
ये होंगे समूहों के नाम
- अंकुर : कक्षा एक से दो
- प्रवेश : कक्षा तीन से पांच
- दिशा : कक्षा छह से आठ
- क्षितिज : कक्षा नौ से दस
- उन्नति : कक्षा 11 से 12
ये भी होगा
- हर माह के पहले शनिवार काे विद्यालयों में एक भारत श्रेष्ठ भारत से संबंधित गतिविधियों का आयोजन होेगा।
- हर महीने के द्वितीय शनिवार को स्कूलों में नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
-हर महीने की तीसरे और चौथे शनिवार को कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के लिए निपुण भारत गतिविधियां आयोजित की जाएंंगी।
- जुलाई और अक्टूबर और जनवरी महीने के तीसरे शनिवार को विद्यार्थियों गुड टच व बैड टच संबंधित डॉक्यूमेंट्री और शिक्षाप्रद फिल्में का प्रदर्शन किया जाएगा।
- जुलाई, सितंबर और जनवरी माह के पहले शनिवार को सड़क सुरक्षा संबंधित गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी।