जयपुर

नो-डील ब्रेग्जिट विफलता…ब्रिटिश और आयरिश सरकारें जिम्मेदार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि नो-डील ब्रेग्जिट विफलता मानी जाएगी और इसके लिए ब्रिटिश व आयरिश सरकारें जिम्मेदार होंगी। उन्होंने दोहराया कि देश के लिए यह जरूरी है कि वह 31 अक्टूबर तक ईयू छोड़ दे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 3:44 PM IST
नो-डील ब्रेग्जिट विफलता...ब्रिटिश और आयरिश सरकारें जिम्मेदार
नो-डील ब्रेग्जिट विफलता...ब्रिटिश और आयरिश सरकारें जिम्मेदार

डबलिन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि नो-डील ब्रेग्जिट विफलता मानी जाएगी और इसके लिए ब्रिटिश व आयरिश सरकारें जिम्मेदार होंगी। उन्होंने दोहराया कि देश के लिए यह जरूरी है कि वह 31 अक्टूबर तक ईयू छोड़ दे। जॉनसन जुलाई में डाउनिंग स्ट्रीट में जाने के बाद से पहली बार ताओसीच (आयरिश प्रधानमंत्री) लियो वरादकर के साथ मुलाकात के लिए डबलिन में थे। वरादकर के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि मैंने नो-डील (बिना किसी सौदे) पर गौर किया। हां, हम यह कर सकते हैं। ब्रिटेन निश्चित रूप से इसमें सफल हो सकता है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि इसका परिणाम शासन की विफलता मानी जाएगी, जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार होंगे। जॉनसन ने कहा कि वह आयरिश बैकस्टॉप के महत्व को समझते हैं, लेकिन हमें एक तरीका खोजने की जरूरत है। इससे यह सुनिश्चित किया जाए कि जब आयरलैंड को बैकस्टॉप की जरूरत है तो ब्रिटेन बैकस्टॉप व्यवस्था में उलझे नहीं। बैकस्टॉप, ब्रसेल्स और पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे के बीच हुए वापसी समझौते का हिस्सा है, जिसे संसद ने तीन बार खारिज किया है। अगर यह लागू किया गया तो उत्तरी आयरलैंड यूरोपीय संघ के एकल बाजार के कुछ नियमों का समर्थन करेगा, लेकिन ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन व ईयू व्यापार सौदे पर सहमत नहीं होंगे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर