जयपुर

Good News : उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा तोहफा, राजस्थान की 9 स्पेशल ट्रेनों में बढ़ाए 57 जनरल कोच, इस रूट के यात्रियों की तो ‘बल्ले-बल्ले’

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने फरवरी और मार्च महीने में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने मदार, रेवाड़ी, जयपुर, हिसार और रोहतक जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली 09 स्पेशल रेलसेवाओं में 57 साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाने की घोषणा की है।

2 min read
Feb 17, 2026

आगामी दिनों में त्योहारों और वैवाहिक सीजन के चलते ट्रेनों में बढ़ रहे भारी यात्री दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 'वेटिंग लिस्ट' और भीड़भाड़ को कम करने का मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, राजस्थान और पड़ोसी राज्यों (हरियाणा-दिल्ली) को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Train : राजस्थान के नए रूट पर दौड़ पड़ी ‘वंदे भारत’ ट्रेन, जानें शेड्यूल और सुविधाओं से लेकर सब कुछ    

किन ट्रेनों में बढ़े कोच? देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने प्रमुख रूटों पर डिब्बों की संख्या में 5 से 13 तक की बढ़ोतरी की है।

गाड़ी संख्याट्रेन का नाम (रूट)कोच बढ़ोतरी की संख्याप्रभावी तिथि (अस्थायी)
19617/18मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल05 डिब्बे20.02.26 से 04.03.26
19620/19रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल05 डिब्बे21.02.26 से 01.03.26
59632/31रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी स्पेशल05 डिब्बे21.02.26 से 02.03.26
19622/21रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल05 डिब्बे22.02.26 से 04.03.26
59630/29फुलेरा-जयपुर-फुलेरा स्पेशल05 डिब्बे23.02.26 से 03.03.26
09635/36जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल05 डिब्बे23.02.26 से 03.03.26
09637/38रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल05 डिब्बे22.02.26 से 02.03.26
09639/40मदार-रोहतक-मदार स्पेशल13 डिब्बे25.02.26 से 28.02.26
09733/34जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल09 डिब्बे17.02.26 से 02.03.26

मदार-रोहतक ट्रेन में सबसे बड़ी राहत

इस पूरी घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 09639/09640 (मदार-रोहतक-मदार) है, जिसमें एक साथ 13 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन शेखावाटी और हरियाणा के यात्रियों के लिए काफी लोकप्रिय है और इसमें भारी भीड़ रहती है।

'खाटू मेला' और 'होली' के यात्रियों को सीधा लाभ

फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में खाटू श्याम जी का लक्खी मेला और होली जैसे बड़े अवसर आ रहे हैं। रींगस, फुलेरा और जयपुर रूट पर डिब्बे बढ़ाए जाने से उन हजारों श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत मिलेगी जो साधारण टिकट लेकर सफर करते हैं। रींगस-रेवाड़ी रूट (09637/38) पर 5 कोच बढ़ने से खाटू जाने वाले भक्तों का सफर सुगम होगा।

साधारण टिकट वालों के लिए 'स्पेशल' इंतजाम

अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों पर कंफर्म टिकट मिलना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में 57 अतिरिक्त कोच जुड़ने से जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह मिल सकेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को न केवल बैठने की सुविधा मिलेगी, बल्कि ट्रेनों में होने वाली धक्का-मुक्की से भी निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Valley Queen Heritage Train : राजस्थान की इस ‘स्पेशल ट्रेन’ में सफर नहीं किया तो क्या ही किया? जानें शेड्यूल और खासियतों से लेकर सब कुछ 

Updated on:
17 Feb 2026 11:56 am
Published on:
17 Feb 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर