जयपुर

एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रहने देंगे : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआरसी में बाहर किए गए लोगों को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी घुसपैठिए को नहीं रहने दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2019, 4:05 PM IST
एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रहने देंगे : अमित शाह
एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रहने देंगे : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआरसी में बाहर किए गए लोगों को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी घुसपैठिए को नहीं रहने दिया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि असम में एनआरसी की कवायद समयबद्ध तरीके मर्यादा में रहकर पूरी की गई। गृहमंत्री ने कहा कि विभिन्न लोगों ने एनआरसी पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। शाह ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार किसी भी अवैध प्रवासी को देश में रहने की अनुमति नहीं देगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है। हाल में एनआरसी की सूची जारी होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया है। एनआरसी राज्य समन्वयक कार्यालय ने 31 अगस्त को कहा था कि एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर