जयपुर

अब सिंगापुर से सोने की तस्करी

मुम्बई से आए विमान से जिन दो यात्रियों को गोल्ड तस्करी के संदेह में पकड़ा गया था, उनसे कस्टम विभाग तलाशी के बावजूद जोधपुर में अवैध सोना बरामद नहीं कर पाई, लेकिन विमान के मुम्बई लौटने पर मुम्बई के कस्टम विभाग ने सीट में छुपाकर रखा चार किलो सोना जब्त किया। आधार कार्ड फर्जी होने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गुरुवार को दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Nov 11, 2022
Kalbadevi Gold Smuggling Racket
सोना तस्करी के आरोप में झवेरी बाजार से ज्वैलर्स गिरफ्तार

मुम्बई से आए विमान से जिन दो यात्रियों को गोल्ड तस्करी के संदेह में पकड़ा गया था, उनसे कस्टम विभाग तलाशी के बावजूद जोधपुर में अवैध सोना बरामद नहीं कर पाई, लेकिन विमान के मुम्बई लौटने पर मुम्बई के कस्टम विभाग ने सीट में छुपाकर रखा चार किलो सोना जब्त किया। आधार कार्ड फर्जी होने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गुरुवार को दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) देरावरसिंह ने बताया कि गत मंगलवार को मुम्बई से जोधपुर हवाई अड्डे पहुंचे एयर इंडिया के विमान में विदेश से अवैध सोना लाए जाने की सूचना मिली थी। विमान के जोधपुर पहुंचने पर कस्टम विभाग ने तलाशी ली थी, लेकिन विमान में कुछ नहीं मिला था। दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था।
इनके लगेज की तलाशी व जांच में अवैध सोना नहीं मिला था, लेकिन आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। जिस पर कस्टम विभाग ने दोनों को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गुरुवार रात मूलत: सिंगापुर हाल मुम्बई निवासी कामरान 51 पुत्र अब्दुल गनी रेडियोवाला और मुम्बई निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक लकड़ावाला को गिरफ्तार किया। आरोपी कामरान की इलेक्ट्रोनिक दुकान है। वहीं, नूर मोहम्मद प्रोपर्टी एजेंट है।

विमान मुम्बई लौटने पर मिला था चार किलो सोना

कस्टम को विमान और दोनों यात्री व इनके लगेज की जांच में अवैध सोना नहीं मिला था। जबकि यात्रियों ने विमान की सीट में सोना छुपा रखा था। विमान के मुम्बई लौटने पर कस्टम ने दुबारा तलाशी ली तो सीट में छुपाया चार किलो सोना जब्त किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 21 बार सिंगापुर से गोल्ड तस्करी करना कबूला है। एक किलो सोने की तस्करी के पीछे साढ़े तीन लाख रुपए कमा रहे थे।

दूसरे दिन लेते

आरोपी यात्री सिंगापुर से अवैध सोना लेकर भरत के लिए विमान में सवार होते। म्बई हवाई अड्डे पर सख्ती अधिक होने पर वे सीट में सोना छुपा देते। बगैर सोना साथ लिए हवाई अड्डे से बाहर आ जाते। यही विमान दूसरे दिन देश में ही कहीं उड़ान भरता है। दोनों यात्री दूसरे दिन उसी विमान में सीट बुक करवाते। फिर विमान जब देश के किसी स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरता तो सोना लेकर बाहर आते।

Published on:
11 Nov 2022 11:16 pm