जयपुर

अब सीट से उठे तो खैर नहीं

महापौर अशोक लाहोटी का नया फरमानअधिकारियों के सीट से गायब रहने पर सख्ती

2 min read
Apr 23, 2018
nagar nigam

नगर निगम प्रशासन ने अब आमजन के बाद अधिकारियों पर भी लगाम कसना शुरू कर दिया है। निगम परिसर में दोपहर 3 बजे से पहले एंट्री का फरमान तो पहले ही मेयर अशोक लाहोटी जारी कर चुके हैं। अब लाहोटी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी कर दिया है।

नए फरमान के मुताबिक अब निगम के अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी सूचना के निगम परिसर के बाहर नहीं जा सकेंगे। लाहोटी का कहना है की पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है की आमजन की एंट्री दोपहर तीन बजे बाद निगम में कर रखी है, लेकिन सुबह से आमजन निगम परिसर में घूमते हुए नजर आने लगते हैं। साथ ही अधिकारी और कर्मचारी बॉयोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने के बाद अपनी सीट से गायब रहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।


गेट पर देनी होगी पर्ची
निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीट छोड़ने से पहले पर्ची गेट पर देनी होगी जिसमें जाने और आने का टाइम लिखना होगा और किस काम से बाहर गया ये भी अंकित करना होगा, जिससे ये मालूम हो सके की कौन अधिकारी-कर्मचारी किस काम से बाहर गया हुआ है।

इसलिए देना पड़ा आदेशी
नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों के सीट से गायब रहने के कारण कई काम प्रभावित हो रहे है। निगम के अधिकारी हाजिरी लगाकर या तो निगम के गलियारों में घूमते हुए नजर आते हैं या फिर आसपास की दुकानों पर गपशप लगाते हुए नजर आते हैं।

आमजन हाे रहा है परेशान

आमजन की निगम में ३ बजे बाद एंट्री काे लेकर लगातार विराेध हाे रहा है। महापाैर ने यह आदेश अधिकारियाें की परेशानी काे ध्यान में रखकर लिया था, लेकिन निगम अधिकारियाें ने इसका गलत फायदा उठाया। बायाेमीट्रिक मशीन लगने के बाद भी आधे से ज्यादा स्टाफ सीट पर नहीं मिलता है। इन शिकायताें के बाद ही महापाैर ने ये आदेश जारी किया है।

Published on:
23 Apr 2018 09:36 pm