समुद्र की दुनिया बहुत रहस्यमयी है। यहां लाखों प्रजातियों के जीव-जंतु रहते हैं, जिसमें से बहुत सी प्रजातियों की अभी भी वैज्ञानिक खोज कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज समुद्र के बारे में ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य...
1. धरती ने अपने वजन से 10 गुना ज्यादा जल वहन कर रखा है।
2. धरती के 20 से 24 फीसदी हिस्से में ही मनुष्य रहता है, बाकी हिस्से में समुद्र फैला है।
3. पुथ्वी की सतह से 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैले समुद्र का पानी पीने योग्य नहीं है।
4. वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र का जन्म आज से लगभग पचास करोड़ से 100 करोड़ वर्षों के बीच माना जाता है।
5. विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 16,62,40,000 वर्ग किलोमीटर है।
6. प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा महासागर भी है, जिसकी औसत गहराई 3939 मीटर है।
7. यदि सागर की बात करें तो विश्व का सबसे विशाल सागर दक्षिण चीन सागर है, जिसका क्षेत्रफल 2974600 वर्ग किलोमीटर है।
8. समुद्र तल में आए भूकंप या भूस्खलन की वजह से सुनामी लहरें उत्पन्न होती है। ये लहरे प्रचंड और विनाशकारी होती है।
9. समुद्र में जीव-जंतुओं की दो लाख से भी ज्यादा प्रजातियां रहती हैं।
10. अटलांटिक समुद्र में एक ऐसी जगह है, जिसे बरमूडा त्रिभूज कहा जाता है।