जयपुर

कभी श्रीनगर पर दावा था, अब पीओके बचाना भी मुश्किल : बिलावल

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। भुट्टो ने कहा कि मोदी ने कश्मीर छीन लिया और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सोते रह गए। उन्होंने कहा कि पहले हमारी नीति थी कि श्रीनगर कैसे हासिल करें, लेकिन अब मुजफ्फराबाद बचाना भी मुश्किल हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 3:23 PM IST
कभी श्रीनगर पर दावा था, अब पीओके बचाना भी मुश्किल : बिलावल
कभी श्रीनगर पर दावा था, अब पीओके बचाना भी मुश्किल : बिलावल

इस्लामाबाद। कश्मीर के मुद्दे पर दुनियाभर से तवज्जो न मिलने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अब अपने ही घर में तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। भुट्टो ने कहा कि मोदी ने कश्मीर छीन लिया और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सोते रह गए। उन्होंने कहा कि पहले हमारी नीति थी कि श्रीनगर कैसे हासिल करें, लेकिन अब मुजफ्फराबाद बचाना भी मुश्किल हो गया है। भुट्टो ने बेहद तल्ख लहजे में पाक पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान पीएम नरेंद्र मोदी के सामने चूं भी नहीं कर सकते, बिल्ली बन जाते हैं। बिलावल ने इमरान पर आरोप लगाया कि उन्हें पाकिस्तान की आवाम ने नहीं चुना, बल्कि कुछ लोगों ने कठपुतली बनाकर सत्ता पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि इमरान सरकार लीडरशिप के मामले में नाकाम है। वह विपक्ष के फैसलों के पीछे-पीछे चलती है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इमरान लीडरशिप दिखाएं। इमरान केवल सलेक्टर्स को खुश रखते हैं। यहां की आवाम महंगाई की सुनामी में डूब रही है और कश्मीर हमारे हाथ से चला गया। बिलावल ने कहा कि इमरान को पता था कि भारत, कश्मीर पर क्या फैसला करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मैनिफेस्टो में कश्मीर था। अगर यह बात इमरान को पता थी तो हमें क्यों नहीं बताई? जनता को क्यों नहीं बताई? जब अपने फायदे के लिए सियासत की जाती है तो यही नतीजा होता है। भुट्टो ने कहा कि आप अगर हमें गिरफ्तार करना चाहते हो तो करो। उन्होंने कहा कि मोदी को दूसरे देशों में सम्मान मिल रहा है। अब आप रो रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह पाकिस्तान की विदेश नीति की नाकामी है। नेशनल असेंबली में खड़े होकर कहें कि मैं क्या करूं। इसके बाद आप माहौल खराब करने के लिए मरियम शरीफ को गिरफ्तार करवाते हैं। जब मैं पीओके पहुंचा तो आप रात में साहिबा को गिरफ्तार करवा लेते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर