जयपुर

ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल ध्वस्त, यूएई-नेपाल से जुड़े तार….पांच गिरफ्तार

Feb 23, 2026
Feature image

जयपुर. पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है।डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनूप पारीक (22) निवासी परबतसर नागौर, अब्दुल करीम (25) निवासी बड़ी खाटू नागौर, सिद्धार्थ पारीक (22) निवासी सुजानगढ़ चूरू, श्रवण कुमार (25) निवासी डेगाना नागौर और सुनील कुमार (26) निवासी खाटू नागौर शामिल हैं।एन्क्रिप्टेड माध्यम से लगा रहे थे सट्टा

एसीपी (वैशाली नगर) अनिल शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस, डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 9 पासबुक, 2 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 3 क्रेडिट कार्ड और 83 हजार रुपए बरामद किए हैं।

यूएई और नेपाल से जुड़े तारप्रारंभिक जांच में नेटवर्क के तार संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह अवैध धनराशि का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन कर रहा था। विदेशी कनेक्शन देखते हुए संबंधित केंद्रीय एजेंसी 14सी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और वित्तीय प्रवाह का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस पूरे अभियान में कांस्टेबल रोशन कुमार और पूरणमल (साइबर सेल) की मुख्य भूमिका रही।

Updated on:
23 Feb 2026 11:41 am
Published on:
23 Feb 2026 11:41 am