जयपुर

Optical Illusion: तस्वीर में फूलों के बीच छिपी है तितली, 6 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस

Optical Illusion Image: अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखकर दिमाग चकराना स्वाभाविक है, पर इन्हें सॉल्व करने में मज़ा भी आता है। साथ ही ऐसा करने से दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर।
2 min read
May 20, 2023
butterfly_hidden_in_flowers_1.jpg
Can you find hidden butterfly in above picture?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। अक्सर ही ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें सोशल मीडिया या किसी अन्य वेबसाइट पर देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर तो इस तरह की तस्वीरें अक्सर ही वायरल हो जाती हैं। इसकी वजह होती है इनमें छिपी पहेली। दरअसल ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में लोगों को बताई हुई एक छिपी हुई चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता और लोग काफी कोशिश करने के बाद भी ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में बताई हुई छिपी चीज़ को नहीं ढूंढ पाते। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार तो है ही, साथ ही इससे दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको फूलों के बीच छिपी एक तितली को ढूंढ़ना है।


फूलों के बीच छिपी है तितली, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

ऊपर दी हुई तस्वीर में बहुत सारे फूल दिखाए गए हैं। पर इस तस्वीर में फूलों के बीच एक तितली भी छिपी हुई है। अगर आपने फूलों के बीच छिपी तितली को 6 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपकी मदद के लिए हिंट

अगर आप फूलों के बीच छिपी तितली को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आपकी मदद के लिए हम आपको एक हिंट देते हैं। यह तितली आपकी नज़रों के सामने ही है।

क्या आपको मिली फ़ूलों के बीच छिपी तितली?

अगर आपने तस्वीर में फूलों के बीच छिपी तितली को 6 सेकंड में ढूंढ लिया, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में तितली कहाँ है।

कहाँ है तितली?

तस्वीर में फूलों के बीच तितली कहाँ है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीचे बाहिने तरफ दो फूलों पर तितली दिखाई देगी। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने पूरी तस्वीर को डार्क करके तितली पर सर्किल बनाकर इसे लाइट रखा है।

Published on:
20 May 2023 05:04 pm