दुनियाभर मे कॉम्पटीशन की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग जगहों पर खेलों के साथ ही दूसरे कई तरह के कॉम्पटीशन होते हैं, जिन्हें जीतने के लिए लोग पूरा जोर लगाते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कॉम्पटीशन के दौरान अति-उत्साहित और अति-आत्मविश्वास से भर जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को लगता है कि ये जीतने से पहले ही विजेता बन गए हैं और इसी मानसिकता की वजह से जीतने से पहले ही अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। अक्सर ही ऐसे लोगों का जश्न ज़्यादा लंबा नहीं चलता और तुरंत ही कुछ ऐसा होता है जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। एक रेस के दौरान तेज़ी से दौड़ता हुआ एक शख्स जीतने से पहले ही जीत का जश्न मना लेता है, पर उसे तुरंत ही अपनी इस हरकत का अफसोस भी हो जाता है।