जयपुर

Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद जयपुर में हाई अलर्ट जारी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति की बढ़ाई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जयपुर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 9:56 PM IST
US VICE PRESIDENT
US VICE PRESIDENT

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चूंकि घायलों में से कई पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद जयपुर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने जयपुर में हाई अलर्ट जारी किया है। जेडी वेंस फिलहाल रामबाग पैलेस में ठहरे हुए है। सुरक्षा बलों ने रामबाग होटल को छावनी में तब्दील कर दिया है।

जेडी वेंस के कार्यक्रम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 23 अप्रैल की सुबह 9 बजे विशेष विमान से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। जेडी वेंस ताजमहल घूमने के बाद दोपहर करीब 1:25 बजे वापस जयपुर पहुंचेंगे और 23 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे सिटी पैलेस का दौरा करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सिटी पैलेस में अगुवानी करेंगी। यहीं पर दोपहर का भोज होगा। 24 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे विशेष विमान से जयपुर से वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

CM भजनलाल ने जताई संवेदना

सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। अथाह दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Updated on:
22 Apr 2025, 9:56 PM IST
Published on: