aasif gafur : लोग पाकिस्तानी नेताओं व जनरलों के इन ट्वीट का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी लानत—मानत भी कर रहे हैं। पहले पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान—2 को लेकर ट्वीट किया। फवाद को भारत सहित खुद उनके देश के लोगों ने भी जमकर जबाव दिए। अब पाकिस्तान के जनरल आसिफ गफूर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं।
नई दिल्ली। aasif gafur : जम्मू—कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पहले ही पाकिस्तान तिलमिला रहा है। वहीं चंद्रयान—2 ने भी पाकिस्तानी जनरलों और नेताओं ने नींद उड़ा दी है। भारत को भले ही इस अभियान में सफलता नहीं मिली हो, लेकिन पाकिस्तानी नेता और जनरल भारत के इस प्रयास को पचा नहीं पा रहे हैं और उल्टे—सीधे ट्वीट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। लोग पाकिस्तानी नेताओं व जनरलों के इन ट्वीट का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी लानत—मानत भी कर रहे हैं। पहले पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान—2 को लेकर ट्वीट किया। फवाद को भारत सहित खुद उनके देश के लोगों ने भी जमकर जबाव दिए। अब पाकिस्तान के जनरल आसिफ गफूर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं।
शुक्रवार रात पाकिस्तानी मंत्री फवाद को भारत सहित पाकिस्तान के लोगों ने जमकर ट्रोल किया तो बाद में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने भारत पर निशाना साधा। गफूर ने भारत के चंद्रयान-2 पर 900 करोड़ के खर्च को 900 अरब बता दिया। पाकिस्तान के इस ट्वीटर वॉर का भारतीयों ने जमकर मजाक उड़ाया।
भारतीय यूजर्स ने जबाव में फवाद चौधरी के विज्ञान और तकनीकी मंत्री होने पर सवाल उठाते हुए आसिफ गफूर को भी निशाने पर लेते हुए उनके गणित ज्ञान की जमकर बखिया उधेड़ी। दोनों पर भारत के साथ—साथ पाकिस्तानी लोगों ने भी जमकर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर भारत—पाक के कई यूजर्स एकमत दिखे
भारतीय यूजर्स के जबावों का कई पाकिस्तानियों ने भी भरपूर साथ दिया। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने फवाद चौधरी का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें फवाद एक करोड़ को 10 करोड़ रुपए बोलते नजर आ रहे हैं। एक और वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार मरियाना बाबर ने भी मंत्री फवाद चौधरी को जमकर लताड़ा। मरियाना ने यहां तक लिख दिया कि, आप एक गलत मंत्रालय में हैं।