
बारिश फाइल फोटो- पत्रिका
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून जल्द दस्तक देगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा छिपाबड़ौद बारां में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस संगरिया हनुमानगढ़ में तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जालोर में दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय होने तथा दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।
2 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले दो से तीन दिनों के लिए कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 से चार दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी अधिक होने से इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके चलते जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
1 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, चूरू, कुचामन-डीडवाना जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, कुचामन-डीडवाना और श्रीगंगानगर जिले के कई हिस्सों में तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटा), मेघगर्जन और बारिश की संभावना है।
3 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, कुचामन-डीडवाना और श्रीगंगानगर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 जुलाई को प्रदेश के बासवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाड़मेर और जैसलमेर जिले को छोड़कर राजस्थान के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
Updated on:
30 Jun 2026 06:01 pm
Published on:
30 Jun 2026 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
