जयपुर

Jaipur की पॉश कॉलोनी में आधी रात का यह वीडियो रिकॉर्ड नहीं होता तो कोई यकीन नहीं करता.. रात में क्या होता रहा

वहां पर तीन लोगों पर हमला किया था। घर में घुसकर भी लोगों की जान लेने की कोशिश की थी। पैंथर को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था।  
less than 1 minute read
Oct 15, 2022
panther in cctv
देहरी पर सो रहे कुत्ते को कुचलकर भागा डाक्टर

जयपुर
राजधानी जयपुर में फिर से पैंथर की दस्तक हुई है। इस बार पैंथर जयपुर की जगतपुरा क्षेत्र में पामकोर्ट कॉलोनी में घुमता दिख रहा है। आधी रात बाद कॉलोनी में घुमता दिख रहा यह पैंथर कॉलोनी के कुछ लोगों के घरों के बाहर लगे सीसी कैमरों में कैद हुआ है। आज सवेरे इसकी जानकारी जब कॉलोनी के लोगों को लगी तो दहशत फैल गई।

सवेरे ही वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी दी गई और अब वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय निवासी ने बताया कि पामकोर्ट कॉलोनी के आसपास फिलहाल जंगल भी नहीं हैं, पता नहीं पैंथर कहां से यहां आया। देर रात कुछ सड़कों पर दिखा और अब कहां गया यह पता नहीं। अब दहशत का माहौल बना हुआ है। रात का यह वीडियो डराने वाला है।

जिन गलियों में पैंथर घुमता दिख रहा है वहां रहने वाले लोग ज्यादा दहशत में है। पामकोर्ट कॉलोनी के अलावा आसपास स्थित कॉलोनियों में भी पैंथर के मूवमेंट की जानकारी मिल चुकी है। पैंथर रात से गायब है और अब दहशत बरकरार है। गौरतलब कि कुछ दिन पहले जयपुर के चंदवाजी क्षेत्र में एक पेंथर ने एक नव निर्मित यूनिवर्सिटी भवन में दहशत फैलाई थी। वहां पर तीन लोगों पर हमला किया था।

घर में घुसकर भी लोगों की जान लेने की कोशिश की थी। पैंथर को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था। वहां पर तीन लोगों पर हमला किया था। घर में घुसकर भी लोगों की जान लेने की कोशिश की थी। पैंथर को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था।

Published on:
15 Oct 2022 01:50 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार