जयपुर

लीड…….नगर निकाय व पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुट रहें कार्यकर्ता

Aug 03, 2026
Rajasthan

नादौती. भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौती की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुनील दत्त उपाध्याय ने किया।



मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए योग्य कार्यकर्ताओं और युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।



मंडल उपाध्यक्ष सुनील दत्त उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर को मजबूत करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।



बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही बूथ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री देवेन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजराज सिंह बाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, मंडल मंत्री रामनरेश राजपूत, सरपंच जगदीश सिंह जीरणा, किसान मोर्चा महामंत्री विष्णु अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



फोटो कैप्शन. नादौती में रविवार को आयोजित भाजपा मंडल की मासिक बैठक को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना।

Updated on:
03 Aug 2026 06:02 am
Published on:
03 Aug 2026 06:02 am