Rajasthan News: कई केसेज में तो मर्डर की मास्टर माइंड पत्नियां ही निकली हैं।
Rajasthan News :
ये इश्क नहीं आसां.... इतना समझ लीजे.....। प्यार और इश्क में जीने मरने की कसमें तो कम होने लगी है अब रिवाज मारने का बढ़ता जा रहा है। प्यार में शक और बेवफाई जानलेवा होती जा रही है। परायों के लिए अपनों का ही खून बहाने से अब गुरेज नहीं है। शव और बेवफाई में हत्या के केस हर साल बढ़ रहे हैं राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर में। राजस्थान में दो साल में मर्डर के करीब 3500 केस सामने आए हैं राजस्थान में। इनमें करीब दो हजार से ज्यादा में हत्या का मोटिव सामने नहीं आ सका हैं। बाकि बचे 1500 केसेज में करीब 212 केस लव और अफेयर के चलते किए गए हैं। कई केसेज में तो मर्डर की मास्टर माइंड पत्नियां ही निकली हैं।
ये सात केस जो सोचने पर मजबूर कर देंगे किस दिशा में जा रहा समाज.....
1 हाल ही में दौसा जिले में 26 साल की आशा ने अपने 23 साल के प्रेमी संजय के लिए पति राजू की हत्या करा दी। बारह साल दोनो की शादी को हुई थे। अब दोनो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
2 सीकर में अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या करा दी पत्नी ने, कल ही इसका खुलासा हुआ है। जबकि पति के हत्यारों को पकड़ाने के लिए पत्नी खुद भी धरने पर बैठी थी।
3 बूंदी जिले के सदर थाना इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में मुकेश मेघवाल ने अपनी प्रेमिका को बुलाया और उसकी गला काट दिया, उसे शक था वह दूसरे से बात करती है।
4 भरतपुर के कामां में रहने वाली भौतां देवी ने 65 साल के जेठ को मारकर दबा दिया। वह उसे अपने प्रेमी से मिलने से रोकता था।
5 सांचौर जिले में रहने वाले नरेन्द्र को प्रेमिका के परिजनों ने धोखे से बुलाया। प्रेमिका से ही रात में मिलने के बुलवाया और पीट पीट कर मार दिया।
6 जयपुर में माता पिता ने अपनी पंद्रह साल की बेटी को अपने हाथों से जलाकर मार दिया, वह लड़के के साथ भागने वाली थी।
7 उदयपुर के चारभुजा में शादीशुदा महिला से प्रेम करने के चक्कर में लक्ष्मण प्रसाद की हत्या कर दी गई। वह मां और बहन के लिए कमाने वाला इकलौता था।
शारीरिक और आर्थिक वजह, नैतिक मूल्यों का पतन.....
समाजसेवी और रिटायर पुलिस अधिकारियों की मानें तो तेजी से बदलवा का मुख्य कारण इंटरनेट हैं। इंटरनेट और मोबाइल की ज्यादा दखल के चलते समाज तेजी से बदल रहा है और इसी कारण इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं। लोग इंटरनेट पर मर्डर और सुसाइड़ करने के तरीके खोज रहे हैं और बड़ी बात ये है कि इंटरनेट उसका जवाब तक दे रहा है। शारीरिक और आर्थिक वजह सबसे बड़ा कारण है इस तरह के लगातार बढ़ रहे अपराधों का। सबसे बड़ी परेशानी वाली बात ये है कि इन मामलों में जो भी लोग इनवाल्व हैं उनमें से अधिकतर को अंजाम के बारे में पहले ही पता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।
अवैध प्रेम प्रसंग के मामलों में गु्रप सुसाइड के सबसे ज्यादा केस हमारे ही यहां
पिछले तीन सप्ताह में दो ऐसे बड़े केस सामने आए हैं जब शादीशुदा जीवन और बच्चों को छोड़कर कम उम्र की युवतियों और किशोरियों के प्रेम में गु्रप सुसाइड के मामले सामने आए हैं। बीस दिन में ही ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। साल 2022 में इस तरह के 20 केस सामने आए थे। जिनमें 42 लोगों ने जान दी थी। इनमें से अधिकतर लव अफेयर के केस हैं। पिछले साल यानी साल 2023 में गु्रप सुसाइड के करीब पच्चीस केस सामने आए हैं जिनमें पचास से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।