जयपुर

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

जयपुर में पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल के तहत 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खरीदारी पर खास डील्स और बंपर इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसमें गोल्ड, स्मार्टफोन, LED TV, चांदी और कई आकर्षक गिफ्ट्स शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 9:13 AM IST
patrika blockbuster sale
Photo- Patrika

जयपुर. त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही गुलाबी नगर के बाजारों में रौनक चरम पर है। एक तरफ जहां ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं स्थानीय बाजारों की अपनी खास पहचान है। यहां चीजों को छूकर, परखकर और परिवार के साथ मिलकर मोलभाव करके खरीदने का आनंद है। इसी परंपरा और अपने शहर के कारोबार को गति देने के लिए राजस्थान पत्रिका अनूठा और मेगा शॉपिंग अभियान 'पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल' लेकर आ रहा है।

ये हैं प्रमुख रिटेल पार्टनर और ब्रांड्स

इस सेल में जयपुर के अलग-अलग कोनों से नामी-गिरामी ब्रांड्स और स्टोर जुड़े है, जहां खरीदारी करने पर उपभोक्ताओं को विशेष त्योहारी डिस्काउंट और बेहतरीन डील्स मिलेंगी। डोरपिक (गोपालपुरा), बाबा एसकेजे ज्वैलर्स (चित्रकूट मार्ग), एरिस्टो अटायर (वैशाली नगर), जड़ाव ज्वैलर्स (मालवीय नगर), अवनी गोल्ड एंड डायमंड (जगतपुरा), एसकेजे ज्वैलर्स (वैशाली नगर), फर्नीचर मार्केट (मानसरोवर), जय जगदीश ज्वैलर्स (जौहरी बाजार), हैंडलूम एम्पोरियम (मालवीय नगर), यशस्वी ज्वैलर्स (जगतपुरा), जरी (नारायण सिंह सर्कल), फर्नीचर गैलरी (मानसरोवर), सूयवंशी ज्वैलर्स (टोंक रोड) सहित अन्य पार्टनर है।

क्यों खास है पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल?

आज के डिजिटल युग में सुविधा तो बढ़ी है, लेकिन स्थानीय बाजारों और दुकानदारों का वह जीवंत रिश्ता पीछे छूटता जा रहा है जो हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल शहरवासियों को उनके अपने आस-पास के प्रतिष्ठित बाजारों से जोड़ने का माध्यम बन रही है। इसके तहत राजस्थान पत्रिका के प्रिंट और रेडियो माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि लोग शहर के बेहतरीन लोकल ब्रांड्स से खरीदारी कर सकें। इससे न केवल स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा, बल्कि शहर की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

20 दिन चलेगा शॉपिंग का कैम्पेन

20 दिवसीय शॉपिंग कैंपेन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख स्थानीय रिटेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स, फैशन ब्रांड्स, होम डेकोर और आभूषण विक्रेताओं को एक मंच पर लाकर उपभोक्ताओं को बेहतरीन डील्स मुहैया कराना है।

जमकर खरीदें.. जीतें शानदार इनाम

त्योहारी सीजन में आपकी खरीदारी को और भी रोमांचक बनाने के लिए पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल के तहत विशेष बंपर ड्रॉ की घोषणा की गई है।

कैसे लें हिस्सा?

ऊपर दिए गए किसी भी पार्टनर स्टोर से खरीदारी करने के बाद बिल अपने नाम के साथ वाट्सऐप नंबर 8955003875 पर भेजें।

क्या है इनाम?

बंपर ड्रॉ के जरिए भाग्यशाली विजेताओं को राजस्थान पत्रिका की ओर से गोल्ड (सोना), स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, चांदी और ढेरों आकर्षक गिफ्ट्स जीतने का मौका मिलेगा।

Updated on:
24 Oct 2026, 9:13 AM IST
Published on: