Patrika Bulletin 9 May : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें
आज का सुविचार
जीवन में कठिनाइयां हमें नुकसान पहुँचाने नहीं आती हैं.. बल्कि ये हमारी छुपी हुई शक्तियों और सामर्थ्य को बाहर निकालने में हमारी मदद करती हैं
आज क्या खास?
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली जाएंगे, सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेंगे, उदयपुर में होने वाले नव संकल्प शिविर की तैयारियों पर पार्टी नेताओं से करेंगे चर्चा
- कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर आज प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक पीसीसी मुख्यालय में, प्रदेश निर्वाचन अधिकारी संजय निरुपम संबोधित करेंगे
- जोधपुर उपद्रव के बाद 10 थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू में आज 12 घंटे की ढील, अति आवश्यक सेवाओं को जारी रहेगी पूरे दिन की छूट, कल से बहाल हो गई थी इंटरनेट सेवा
- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का आज राजस्थान दौरा, सूरतगढ़ में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, जिला पदाधिकारियों की लेंगे बैठक
- सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों को सोमवार को दिलाई जाएगी शपथ
- वरिष्ठ नागरिक राजस्थान तीर्थयात्रा योजना पर विचार के लिए देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत की अध्यक्षता में बैठक आज
- पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवंत मान की आज पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से चंडीगढ़ में मुलाकात
- जयपुर से अबुधाबी के लिए आज से शुरू हो गई सीधी उड़ान, एयर अरेबिया की यह फ्लाइट सुबह 4.55 बजे जयपुर आई और सुबह 5.40 बजे वापस अबुधाबी गई
- रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी पदों के लिए राजस्थान के पांच शहरों अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, सीकर और उदयपुर में आज लेगा सीबीटी सैकंड स्टेज
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 3 दिन के असम दौरे पर, भारत-बांग्लादेश सीमा का निरीक्षण करने के लिए दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले का करेंगे दौरा, सीमा संबंधी मुद्दों पर करेंगे बैठक
- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आज से इजराइल दौरा, एग्रीटेक स्टार्टअप कंपनियों के साथ करेंगे गोलमेज चर्चा
- मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 10 जिलों के लिए जारी किया लू का अलर्ट, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई ज़िलों में हीट वेव चलने की आशंका
- आइपीएल में आज मुंबई का मुकाबला कोलकाता से शाम 7.30 बजे मुंबई में, कल बेंगलुरू ने हैदराबाद को और तेन्नई ने दिल्ली कोे हराया
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में मिले 91 नए कोरोना संक्रमित, धौलपुर जिले में मिले सर्वाधिक 55 केस, राज्य में एक्टिव केस अब 538
- राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संघर्ष समिति का शहीद कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह कल जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान के साभागार में
- राजस्थान में कोयले की कमी, राज्य के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी बोले, एक माह और रहेगा अभी बिजली संकट,
- राजस्थान हाईकोर्ट ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के 17 नॉन टीचिंग स्टाफ की बर्खास्तगी के आदेश पर लगाई रोक
- बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे चार ट्रेनों में लगाएगा अतिरिक्त स्लीपर कोच
- गुजरात हाईकोर्ट के एक फैसले से फ्लैट खरीदारों पर जीएसटी का बोझ कम होने की उम्मीद जगी
- देश में 98 फीसदी जल स्रोतों में तय सीमा से ज्यादा नाइट्रेट, कैंसर का खतरा बढ़ा
- बैंकॉक में शुरु हुए बैडमिंटन के थॉमस कप मुकाबलों में भारत की पुरुष टीम ने जर्मनी को 5-0 से हरा कर धमाकेदार शुरुआत की
-बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त
- भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 38,296 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जून तक
- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान हैदराबाद ने प्रशिक्षण प्रबंधक के अनुबंध के आधार पर 15 पद भरने के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 13 मई की शाम 5.30 बजे तक
- एनटीपीसी में कार्यकारी समेत 215 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई
- एसबीआइ में सिस्टम ऑफिसर (टेस्ट इंजीनियर) के 35 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई