जयपुर

Patrika Recipe- मठरी

सामग्री: 4 बड़ी कटोरी मैदा, दो बड़ी कटोरी घी, तलने के लिए तेल, 1 चम्मच पिसी हल्दी,1 चम्मच अजवाइन, नमक।
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
Patrika Recipe-  मठरी
Patrika Recipe- मठरी


विधि: सबसे पहले मैदा को छलनी से छान लें फिर उसे परात में डालकर उसमें नमक स्वादानुसार डालें। एक टी स्पून अजवाइन डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब कढ़ाही में घी गर्म करें और उसे इस मैदा में डालें। इतना मोयन डालें कि आटे की मुठ्ठी बंध जाए। इसके बाद गर्म पानी से आटा सख्त गूंथ लें। अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर छोटी-छोटी मठरियां बना लें। इन्हें टेबल पर अखबार रख कर तीन-चार घंटे फैला दें जिससे मठरियां थोड़ी सूख जाएं। फिर कढ़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर गुलाबी होने तक तक तलें। इससे तेल कम लगेगा और मठरियां भी अच्छी बनेंगी। इसी तरह से आप पीली मठरियां मैदे में हल्दी डालकर भी बना सकते हैं।- कमलेश माथुर, बेंगलूरु

लचका

सामग्री: 2 चम्मच आटा, 1/4 चम्मच खाने का सोडा, नमक स्वादानुसार, पिसी हुई लाल मिर्च, पिसा धनिया, हरा धनिया।

विधि: ठंडे पानी में आटा डालकर उसमें नमक, पिसी लाल मिर्च और धनिया तथा खाने का सोडा अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद घोल को धीमी आंच पर पकने दें। पकने के दौरान घोल को कलछी या बड़े चम्मच से चलाते रहें, जिससेइसमें गुठली न पड़े। पक जाने पर, जब घोल गाढ़ा हो जाए तो उस पर कटा हुआ हरा धनिया डालकर गरम-गरम सर्व करें। परोसते समय ऊपर से आधा चम्मच घी या नींबू का रस डालें। यह ***** लचका", गरमा-गरम रोटी और चावल के साथ चाव से खाया जाता है। बुजुर्ग कहा करते थे कि सर्दियों में इसे खाने से ठंड में बचाव होता है, इसलिए आज भी लोग सर्दी में इसे बनाते हैं और खाना पसंद करते हैं।