
जयपुर. सोश्यल मीडिया का इंफ्लूएंस हमारी लाइफ पर ऐसा होना लगा है कि अब हमारे फेस्टिवल से लेकर स्पेशल डेज में उसका अक्स दिखाई देता है। अब सोश्यल मीडिया पर होने वाली हलचल का असर ऐसा होता है कि जो भी चीज सोश्यल मीडिया पर आती है, लोग उसे फॉलो करने लगते हैं। इन दिनों स्वतंत्रता दिवस सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड बनकर उभर रहा है।
दरअसल इन दिनों कई लोगों के बीच नया सोश्यल ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के अनुसार लोग अपने व्हाट्सएप डीपी को तिरंगे से सजा रहे हैं। लोग अपने व्हाट्सएप स्टेट्स और डिस्प्ले पिक्चर में ऐसा क्रिएटिव लगा रहे हैं, जो तिरंगे से ओत-प्रोत हैं। क्योंकि 15 अगस्त नजदीक है, ऐसे में अब ये सोश्यल ट्रेंड लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस साल देशवासियों का इंडीपेंडेंस डे को सेलिब्रेट करने का अंदाज बेहद जुदा है। इसमें जहां सोश्यल इंफ्लूएंस हैं, वहीं इसमें की गई क्रिएटिविटी को भी पसंद किया जा रहा है। पिंकसिटी में भी इस ट्रेंड को सराहना मिल रही हैं, डीपी के तौर पर इसे यूज कर रहे हैं।
हो रही है अल्फाबेट फाइल शेयर
व्हाट्सएप अल्फाबेट तिरंगा डीपी को जहां लोग अपने व्हाट्सएप स्टेट्स और डीपी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं ये क्रिएटिव को भी काफी लोग शेयर हो रहा है। एक्सपट्र्स का कहना है कि इस क्रिएटिव का पापुलर होने की एक वजह यह है कि इसमें सभी इंग्लिश के अल्फाबेट हैं, ऐसे में लोग अपने नाम के पहले कैपिटल अक्षर वाले क्रिएटिव का इस्तेमाल कर अपने देशप्रेम को जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले 'रामÓ शब्द वाले क्रिएटिव ने भी लोगों के बीच खास जगह बनाई थी और अब स्वतंत्रता दिवस से पहले यह क्रिएटिविटी खूब लुभा रही है। स्वतंत्रता दिवस के लिए अभी से लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है, चाहे वह डिजिटली हो या सोश्यली। 15 अगस्त को भारतवासी अपना 72वां स्वंतत्रता दिवस सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, ऐसे में कुछ खास और अलग तो होना ही चाहिए।