
इन दिनों देशभर में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती जहां खूब विवादों में घिरी हुई है, तो वहीं राज्स्थान में फिल्म को लेकर एक अलग तरह का विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसमें विरोध और चेतावनी के साथ फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ के आरोप लग रहे हैं। फिल्म पद्मावती प्रदेश में हर दिन एक नए विवाद से घिरती जा रही है। जबकि इसे लेकर प्रदेश के लोगों का गुस्सा सड़कों तक आ चुका है। तो वहीं अब ऐसा लगता है प्रदेश में फिल्म पद्मावती को रिलीज करना इतना आसान नहीं होगा। राजघरानों से लेकर आमलोग भी अब फिल्म के विरोध में खुलकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन लगे हैं।
फिल्म पद्मावती को लेकर राजस्थान में पिछले कई महीनों से जारी विवाद अब विरोध और चेतावनी बदल गई। जिसके बाद राज्यभर में कहीं फिल्म को लेकर प्रतियां जलाई जा रही है, तो कहीं खुले रुप में चेतावनी दी जा रही है। यहां तक की राजघरानों से जुड़े परिवार भी इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। एक नजर फिल्म को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर, जहां सोमवार को पूरे राजस्थान में पद्मावती को लेकर अलग-अलग जिलों में विरोध-प्रदर्शन खूब देखने को मिला। जबकि विरोध कर रहे लोगों ने फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली को कड़ी चेतावनी भी देते नजर आएं।
जयपुर- फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना की चेतावनी...
यहां राजधानी में राजपूत करणी सेना की अगुवाई में सोमवार को कई समाज के लोगों ने एक साथ जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर पद्मावती फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जबकि कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि भंसाली ने राजपूत समाज सहित पूरे हिन्दू धर्म की भावनाओं को दरकिनार करते हुए फिल्म रिलीज की तो इसके परिणाम काफी बुरे होंगे। उनका कहना कि रिलीज करने से फिल्म में जो भी आपत्तिजनक दृश्य है, उनको हटाया जाए। फिल्म को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने भंसाली पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी आरोप लगाया।
उदयपुर-
शहर में फिल्म पद्मावती के विरोध में सोमवार को दोपहर जनता सेना ने संस्थापक विधायक रणधीर सिंह भींडर के नेतृत्व में जिलाधीश को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसी भी सूरत में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उनका कहना कि ये कोई छोटा मामला नहीं है और ना ही कानून का मामला है। ये मामला हमारी अस्मिता से जुड़ा है। अगर हमारी रानी पर कोई फिल्म बना रहा है और उसमें कोई भी आपत्तिजनक चीजें डाल रहा है तो हम तो विरोध करेंगे। साथ ही कहा कि अगर मामले पर एक्शन नहीं हुआ तो हम कानून तक की भी परवाह नहीं करेंगे, जिसको जो करना है वो कर ले।
सीकर में दिखा आक्रोशित रैली-
यहां फिल्म के विरोध में लोगों का काफी आक्रोशित रुप देखने को मिला। सोमवार को राजपूत करणी सेना ने शहर में आक्रोश रैली निकाल सिनेमा घरों में प्रदर्शन किया। जबकि साथ ही कार्यकर्ताओं ने पूरे शहरभर में वाहन से रैली निकाली। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने सम्राट सिनेमा और बॉयोस्कोप पर भी फिल्म के विरोध में नारेबाजी की। शहर के मुख्य मार्गों से कलक्टे्रट तक रैली निकाल फिल्म प्रदर्शन नहीं करने की मांग का ज्ञापन भी दिया गया। इसके अलावा शहर के कल्याण सर्किल पर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका गया।
नागौर में लोग उतरे सड़कों पर-
यहां राजपूत समाज के लोगों ने सोमवार सुबह नया दरवाजा स्थित अमरसिंह छात्रावास में एकत्र होकर रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट तक गए। इसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने जिला कलक्टर को फिल्म को रिलीज करने से रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा। जबकि इस विरोध-प्रदर्शन में नागौर जिला मुख्यालय पर समाज के प्रमुख लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में फिल्म का विवाद विवाद खत्म होने के बजाए और बढ़ता नजर आने लगा है।
पाली में कहीं हुआ विरोध तो कहीं जले पोस्टर-
यहां जिला में सोमवार को भी कई जगहों पर फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध देखने को मिला। जबकि चितौड़गढ़ जिले के बेगू कस्बे में सोमवार को पद्मावती फ़िल्म के विरोध में बाजार बंद रख प्रदर्शन किया। तो वहीं फिल्म को मेवाड़ की रानी पद्मनी की अस्मिता से खिलवाड़ बताते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की गई। सोमवार को भी पाली में विरोध के दौरान फिल्म के पोस्टर जलाने की जानकारी मिली। जबकि लोगों ने विरोध को चेतावनी करार दिया।
इसके अलावा भी प्रदेश के कई हिस्सों में फिल्म को लेकर खुला विरोध नजर आया। जहां भीलवाड़ा के बिजौलियां कस्बे में पद्मावती फिल्म प्रदर्शन के विरोध में रावणा राजपूत समाज ने प्रदर्शन कर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। तो उधर बाकी के जिलों में फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए अलग-अलग समाज के लोगों ने खूब विरोध-प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने प्रदेश की सरकार को भी इसमें लपेटे लिया। और साथ ही विरोध को और तेज करने की बात कही। गौरतलब है कि यह फिल्म आगामी 1 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।