जयपुर

पहले से बहुत वायरल है सिर पर चप्पल बांधकर विधानसभा पहुंचने वाला व्यक्ति, सरकारी स्कूल का है शिक्षक

सिर पर चप्पल, कमर में झाड़ू तथा गले में हांडी लटकाए गुरुवार को विधानसभा के बाहर पहुंचा शख्स सरकारी शिक्षक निकला। हरिसिंह मीणा नामक यह शख्स पारोली के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक है।
less than 1 minute read
Dec 23, 2023
photo1703323380.jpeg

सिर पर चप्पल, कमर में झाड़ू तथा गले में हांडी लटकाए गुरुवार को विधानसभा के बाहर पहुंचा शख्स सरकारी शिक्षक निकला। हरिसिंह मीणा नामक यह शख्स पारोली के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य शिक्षक के सिर पर बंधी चप्पल उतरवाकर समस्या सुनते दिख रहे हैं।

वीडियो में विधायक आचार्य को शिक्षक बताता है कि अच्छी तरह से स्कूल चलाता हूं। बावजूद अधिकारी निरीक्षण के दौरान आते हैं और हटा देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पड़ताल में सामने आया कि शिक्षक मीणा पहले भी चर्चा में रहा है। 25 जुलाई 2019 को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की 25 बालिकाएं एक साथ बीमार हो गई थी।लापरवाही बरतने पर छात्रावास प्रभारी शिक्षकमीणा को हटा दिया था। मीणा पर सोशल मीडिया पर भी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ तथा पीएम मोदी, बाबा रामदेव व शंकराचार्य के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का भी आरोप है।
यह भी पढ़ें : 'आतंकी जयपुर, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश में करेंगे बम धमाके', पुलिस कन्ट्रोल रूम में मचा हड़कंप


तब मीणा के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ था। मीणा 17 से 19 वर्षीय बालिका वर्ग खेलकूद में नियम दरकिनार कर खुद टीम प्रभारी बनकर भगुनगर चला गया जबकि विद्यालय में महिला शिक्षिका थी। तब शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षक को नोटिस किया था। शिक्षक हरिसिंह अजीबोगरीब वेशभूषा पहनकर स्कूल भी आ चुका है।

Published on:
23 Dec 2023 03:06 pm