जयपुर

सवालों से राजस्थान विधानसभा में सामने आएगा सच

आर्थिक सेहत सुधारने के लिए क्या प्लान, पेट्रोल-डीजल कब होगा सस्ता- अब तक विधानसभा पहुंचे करीब 500 सवाल

1 minute read
Rajasthan Assembly

जयपुर। राजस्थान की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए क्या प्लान है, पेट्रोल-डीजल राजस्थान की जनता को कब सस्ता मिलेगा। विपक्ष हमलावर अंदाज में राजस्थान विधानसभा में सरकार से जवाब मांगने की तैयारी कर रहा है, जिससे महंगाई को लेकर जनता के सवालों पर सरकार का सच सामने आएगा।
विधानसभा के 19 जनवरी से शुरू होने वाले सत्र के लिए अब तक विधायकों के करीब 500 सवाल आ चुके हैं, जिनमें से 100 से अधिक को संपादित कर विधानसभा की वेबसाईट पर अपलोड किया जा चुका है। सत्तापक्ष और विपक्ष के अधिकांश सदस्यों ने जहां अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को लेकर जानकारी मांगी है, वहीं विधानसभा पहुंचे विपक्ष के कुछ सदस्यों के सवालों में तीखापन और उनसे लगता है कि उनकी सरकार का विजन सामने लाने की मंशा है।

सवालों से सामने आएगा यह.....
सवाल...क्या सुधरेगी अर्थव्यवस्था

- प्रदेश पर जीएसडीपी के अनुपात में कितना कर्ज?
- सरकार की आमदनी कितनी और खर्चा कितना?

- क्या सरकार की आय वेतन-पेंशन की ही भरपाई लायक है?
- सरकार के पास राजस्व बढाने एंव कर्ज घटाने का क्या मंत्र है?

- क्या अन्य राज्यों में पैट्रोल-डीजल का मूल्य राजस्थान से कम है?
सवाल...क्या जनता को मिलेगी राहत?
- क्या सरकार का पैट्रोल-डीजल सस्ता करने का विचार है?

- प्रदेश में आकस्मिक कारणों से मौत पर अलग अलग मुआवजा क्यों?
- क्या प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल पुन: प्रारंभ कराया जाएगा?

सवाल...इन पर क्या होगा
- क्या महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती हाेगी?

- क्या मालपुरा,कुचामन,और सुजानगढ़ को जिला बनाया जाएगा?
- क्या पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलेगा?

सवाल....क्या ये योजनाएं जारी रहेंगी

- घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों को फ्री बिजली
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

- महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
- इंदिरा रसोई का संचालन

- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना
- ओपीएस-आरजीएचएस

- महिलाओं को स्मार्ट फोन योजना

Published on:
16 Jan 2024 01:04 am
Also Read
View All